बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लवन में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवदीप बांधे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। डॉ. बांधे ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है, लेकिन नियमित दवा सेवन से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एलबेंडाजोल और डीईसी की निर्धारित गोलियां का सेवन करने से मादा मच्छर के काटने के बाद भी बीमारी के फैलने की संभावना खत्म हो जाती है। यह बीमारी 5 से 15 वर्षो के बीच अपने लक्षण दिखाना शुरू करती है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में दवा का सेवन करने की सलाह दी जा जाती है। हालांकि गर्भवती महिलाओं, एक वर्ष से छोटे बच्चों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को इस दवा के सेवन से बचना चाहिए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया को जड़ से खत्म करना और समुदाय को इस बीमारी बचाना है। इस दौरान खण्ड चिकित्सा अधिकारी डा. नवदीप बांधे, डॉ. स्नेहा, सरोजनी साहू, विकास जायसवाल, श्यामदास घृतलहरे, बी.आर भगत, एम.आर. साण्डिल्य, संतोष कुमार साहू, हरिचंद्र वर्मा, पंकज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।











