श्याम बाई साहू ने ली शक्तिकेन्द्र व बूथ में कार्यकर्ताओं की बैठक
बलौदाबाजार, लवन। परिवर्तन का संकल्प, भाजपा ही विकल्प के नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी मंडल कसडोल के मुख्यालय कसडोल नगर में प्रत्येक शक्तिकेन्द्र व बूथ के प्रमुख कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर भारतीय जनता पार्टी कसडोल विधानसभा के विधायक प्रत्याशी धनीराम धीवर जी को चुनाव जिताने हेतु रणनीति तैयार किया गया तथा सभी बूथ कार्यकर्ताओं से अपने-अपने पोलिंग बूथों में भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने का आह्वान किया।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ का जबरदस्त जोश एवं उत्साह देखते ही बन रहा था।
बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री व प्रभारी श्रीमती श्याम बाई साहू ने नगर के सभी 12 बूथ अध्यक्षों को अपने बूथ को मजबूत कर विजय दिलाने हेतु विशेष चर्चा की। साथ ही भाजपा के संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) को जन जन तक पहुँचाने का आग्रह किया गया। बैठक में सहप्रभारी व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, नंदकुमार धीवर, जोगी दवानी प्रमुखरूप से उपस्थित रहे। साथ ही शक्तिकेन्द्र प्रभारी अजय शर्मा, शिव साहू, सुदीप मानिकपुरी, सहप्रभारी गुनिराम साहू, गोपाल साहू, संयोजक गोटिलाल साहू, प्रदीप मिश्रा, विनोद बंजारे, सह संयोजक गणेश शंकर साहू, श्रीमती निर्मला साहू, विष्णु यादव, पुरुषोत्तम कैवर्त, नागेश्वर साहू सहित सभी बूथों के बूथ अध्यक्ष व बूथ कमिटी के सदस्यगण उपस्थित रहे। कसडोल विधानसभा में परिवर्तन का संकल्प लेकर उठी यह बुलंद आवाज पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा के विजय घोष का शंखनाद है।