बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
मेंन रोड पर स्थित आदर्श ग्राम पंचायत मुंडा में भोलाराम सावन बाई वर्मा के निवास में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ 03 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सैकड़ो श्रद्धालु महिलाएं एवं लड़कियों ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव से कलश यात्रा में भाग लिया। कथा स्थल से निकली कलश यात्रा कोर्रा तालाब होते हुए बस्ती पारा महामाया मंदिर पहुंची। महामाया मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा पुनः कथा स्थल पहुंची। इस दौरान भजन कीर्तन और जय घोष से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। कलश यात्रा में कथा वाचक पंडित गौरव जोशी नगोई बिलासपुर वाले एवं परायणकर्ता विजय पांडेय भी शामिल हुए। कथा वाचक पंडित गौरव जोशी ने दूसरे दिन परीक्षित जन्म और सुखदेव के आगमन का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा ने पांडवों को नष्ट करने के लिए ब्रह्मास्त्र चलाया था। उस समय अभिमन्यु की गर्भवती पत्नी उतरा के गर्भ से राजा परीक्षित का जन्म हुआ। कथा के अनुसार राजा परीक्षित ने एक बार तपस्यारत मुनि के गले में मृत सर्प डाल दिया था। इस पर क्रोधित मुनि पुत्र ने उन्हें श्राप दिया की 7 दिन के भीतर सर्पदंश से उनकी मृत्यु हो जाएगी। श्राप की जानकारी मिलने पर राजा परीक्षित ने अपने दरबार में विद्वानों को बुलाया। विद्वानों के सुझाव पर सुखदेव मुनि वहां पहुंचे और राजा परीक्षित को भागवत कथा का श्रवण कराया। कथा वाचक पंडित गौरव जोशी ने भागवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कथा श्रवण से मानव जीवन के पाप नष्ट होते हैं और आत्मिक शांति मिलती है। इस दौरान मुख्य यजमान भोला वर्मा सावन बाई वर्मा हरिशंकर वर्मा महेश्वरी वर्मा उमाशंकर वर्मा सुनीता वर्मा लीलाधर नागेश्वर खगेश कुमार चंद्रभूषण वर्मा इंगेश्वर वर्मा बृजभूषण वर्मा सहित बड़ी संख्या कथा सुनने ग्रामवासी पहुंचे थे।










