बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
आदर्श ग्राम पंचायत मुंडा सड़क पार में भोला वर्मा के निवास में 03 अप्रैल से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन 10 अप्रैल को हवन पूर्णाहुति और सहस्त्र धारा के साथ हुआ। कथा के अंतिम दिन हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा व्यास नगोई बिलासपुर से पधारे पंडित गौरव जोशी ने यज्ञ मंडप में यजमान सहित भारी संख्या में उपस्थित भक्तों को विधि विधान से हवन कराकर यज्ञ की पूर्णाहुति की।
पंडित गौरव जोशी ने 07 दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा। पंडित गौरव जोशी ने कहा कि हवन यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। कथा के अंतिम दिन मुख्य यजमान भोला सावन बाई वर्मा,हरिशंकर महेश्वरी वर्मा, उमाशंकर सुनीता वर्मा,लीलाधर वर्मा,नागेश्वर वर्मा,खगेश्वर वर्मा, कृष्णकुमार वर्मा,भानु प्रताप वर्मा, सूर्याकुमार वर्मा,वासुदेव वर्मा,माधुरी वर्मा,कुसुमा वर्मा, कुसुम वर्मा,ईश्वरी वर्मा,कृष्णा वर्मा,परदेसी वर्मा,रोशम वर्मा, हिरावन वर्मा,सहित बड़ी संख्या मे भक्तों ने हवन यज्ञ एवं सहस्त्रधारा में शामिल हुए।











