बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। जिसमें लवन नगर निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीष पाण्डेय को महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। महामंत्री बनाये जाने के बाद सतीष पाण्डेय ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित सभी नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और लगन के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वे पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत करने तथा जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने उन्हें जिम्मेदारी की बधाई दिए।











