Tuesday, March 31, 2026
khabreaaptak.com
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • सामाजिक
  • हेल्थ
  • Contact us
No Result
View All Result
khabreaaptak.com
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • सामाजिक
  • हेल्थ
  • Contact us
No Result
View All Result
khabreaaptak.com
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

गांव गांव में बना सार्वजनिक शौचालय बना शो पीस 

khabre Aap Tak by khabre Aap Tak
3 February 2024
in छत्तीसगढ़
0
गांव गांव में बना सार्वजनिक शौचालय बना शो पीस 
0
SHARES
117
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई

भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

करोड़ो खर्च के बाद भी सार्वजनिक शौचालयो में लटक रहा ताला
 बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
गांवो को खुले में शौच मुक्त रखने के लिए जरूरतमंद को व्यक्तिगत शौचालय देने के साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायतो में सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है। ग्राम पंचायतो में कागजों पर भले ही सार्वजनिक शौचालय का संचालन हो रहा हो लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। बलौदाबाजार विकासखंड क्षेत्र के अधिकतर गांवों में या तो सार्वजनिक शौचालय अधूरे पड़े हैं या फिर उनके ताले ही नहीं खुल रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को अभी भी खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है।
 स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतो में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया गया है। जनपद पंचायत बलौदाबाजार क्षेत्र अंतर्गत के अधिकांश ग्राम पंचायतो में सार्वजनिक शौचालय में ताला लटका हुआ दिखाई दे रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण ग्राम पंचायत लाहोद सहित अधिकांश ग्राम पंचायतो में सार्वजनिक शौचालय में ताला लटके हुए देखने को मिला। यह शौचालय तीन योजना को मिलाकर बनाया गया है जिसमें स्वच्छ भारत अभियान मनरेगा और 15वें वित्त आयोग की राशि से निर्मित किया गया है। बताया जाता कि लाखों रुपए खर्च कर इन शौचालय का निर्माण कराया गया है लेकिन अब तक इन सार्वजनिक शौचालय का उपयोग नहीं किया जा सका है और तो और शौचालय में ताला लटका हुआ है। अब सवाल उठ रहा है कि ताला ही लगाना था तो आखिर शौचालय क्यों बनाया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतो में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। जिससे लोग खुले में शौच के लिए ना जाए और बाहर से आने वाले लोग भी सार्वजनिक शौचालय का उपयोग कर सके। किसी उद्देश्य से भारत सरकार ने सार्वजनिक शौचालय निर्माण करवाया गया है लेकिन लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए शौचालय में ताला लटक रहा है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिस उद्देश्य से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण हुआ है वह विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों के उदासीनता और लापरवाही के चलते साकार नहीं हो पा रहा है। शौचालय में ताला लटकने से स्थानीय लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है।
क्या कहते है सरपंच और ग्रामीण, और अधिकारी
ग्राम बरदा के सरपंच अनिल खुंटे का कहना है कि शौचालय निर्माण का कार्य अधूरा है, काम चल रहा है जल्द ही पूरा हो जायेगा। जिनके यहां शौचालय नहीं है, वह खुले में शौच जाते है।
ग्राम कारी के ग्रामीण बेगसिंह राजपुत का कहना है कि हमारे यहां शौचालय को बने हुए 4 माह से अधिक हो गया है। अभी तक चालू नहीं हुआ है। गांव के ग्रामीण खुले में शौच जाते है।
ग्राम पंचायत बगबुड़ा के सरपंच शिवप्रसाद पैकरा का कहना है कि शौचालय बने हुए एक साल से ज्यादा का समय हो गया है, जिनके घर में व्यक्तिगत शौचालय बना है वह घर में ही शौच जाते है। शौचालय खोले जाने के संबंध में अभी तक आदेश नहीं आया है।
ग्राम पंचायत कारी के सरपंच नरेन्द्र कुमार डहरिया का कहना है कि शौचालय बने हुए करीब दो से अधिक हो गया है। हैंड ओवर नहीं हुआ है, और न ही इसके संबंध में किसी प्रकार का आदेश आया है, लोग अपने-अपने घरों में बनाए शौचालय में शौच जाते है।
 ग्राम पंचायत लाहोद के सचिव होरीलाल साहू ने कहा कि कोई भी कार्यक्रम होता है तभी खुलता है।
इस संबंध में जनपद पंचायत बलौदाबाजार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम एल मंडावी ने कहा कि समीक्षा चल रहा है जल्दी ठीक हो जाएगा।
फोटो= लाहोद में हाईस्कूल के समीप सार्वजनिक शौचालय में ताला लटका हुआ
Previous Post

समिति केन्द्रो में बफर लिमिट से तीन गुना अधिक धान, समिति प्रबंधक चितिंत

Next Post

मड़ई मेला में मिलती है हमारी संस्कृति की झलक

khabre Aap Tak

khabre Aap Tak

Related Posts

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई
छत्तीसगढ़

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई

by khabre Aap Tak
18 March 2026
भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 
छत्तीसगढ़

भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

by khabre Aap Tak
18 March 2026
सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
छत्तीसगढ़

सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

by khabre Aap Tak
18 March 2026
भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए
छत्तीसगढ़

भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए

by khabre Aap Tak
18 March 2026
छत्तीसगढ़

अहिल्दा में सात दिवसीय सतनाम भजन प्रतियोगिता का आयोजन कल से

by khabre Aap Tak
18 March 2026
Next Post
मड़ई मेला में मिलती है हमारी संस्कृति की झलक

मड़ई मेला में मिलती है हमारी संस्कृति की झलक

छत्तीसगढ़ ख़बरें

भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए

अहिल्दा में सात दिवसीय सतनाम भजन प्रतियोगिता का आयोजन कल से

भागवत कथा में श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह का वर्णन

राजनीति ख़बरें

संत रामपाल महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ विशाल समागम

khabreaaptak.com

Fagulal Ratre

Viil, korda, post- lawan, dist balauda bazar pin 493526

Mobile: 7354797979, 9977329502
Email: fagulawan@gmail.com

Recent News

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई

18 March 2026
भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

18 March 2026
सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

18 March 2026
भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए

भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए

18 March 2026

अहिल्दा में सात दिवसीय सतनाम भजन प्रतियोगिता का आयोजन कल से

18 March 2026

Calendar

March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

Copyright © 2023 - KhabreAapTak.com | All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • सामाजिक
  • हेल्थ
  • Contact us

Copyright © 2023 - KhabreAapTak.com | All Rights Reserved