सुबह-शांम पड़ रही कड़ाके की ठंड, दोपहर में खिल रहा धूप
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
कुछ दिनों से उत्तर की बर्फीली हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम पारा में जारी गिरावट का क्रम रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम पारा में गिरावट होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के प्रभाव से लवन नगर सहित आसपास अंचल में ठिठुरन बढ़ गई है तथा शुष्क हवाओं के प्रभाव से प्रतिदिन न्यूनतम पारा में गिरावट हो रही है। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम पारा में गिरावट देखी जा रही है। आलम यह है कि लोग ठंड से बचने सुबह शांम गर्म कपड़ो का सहारा ले रहे है। वही दिन में लगातार तापमान बढ़ रहा है, लेकिन दिन ढलते ही ठंड बढ़ जाती है। ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव जलाकर तापते नजर आ रहे है। इन दिनों सुबह 8 बजे तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वही शांम ढलते ही लोग अपने-अपने घरों में चले जाते है। शांम 7 बजे तक लवन की सभी दुकाने बंद हो जाती है। दिन में काफी तेज धूप निकलने के बाद शांम ढलते ही कपकपी ठंड ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रखा है। एक समय था जब लोग ठंड नहीं पड़ने पर अपने-अपने गर्म कपड़ों को सुरक्षित रख दिये थे, लेकिन उत्तरी हवाओं के आगमन के साथ ठंड का दौर पुनः शुरू होने पर लोग फिर से गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे है।