बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तेज तर्रार नेत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष निर्मला रजक ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां की बीते 12 महीनो में छत्तीसगढ़ प्रदेश ने विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के अपने संकल्प को पूरा करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं। प्रदेश के सभी वर्ग के कल्याण के लिए काम किया और उपलब्धियां हासिल की। विष्णुदेव साय की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास इस प्रकार की भावना से काम कर रही हैं। भाजपा सरकार महिलाओं की सशक्तिकरण करने के लिए माताओ बहनों को अपने स्वयं के खर्च के लिए और स्वाभिमान पूर्वक जीने के लिए महतारी वंदन योजना लाया और महिलाओं को प्रति माह एक हजार मिल रही है। विष्णुदेव सरकार की प्राथमिकता में वे लोग रहे जो सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं। नई उद्योग नीति से राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में भी विकास की नई संभावनाओं का सृजन हुआ है यह नीति प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत प्रदान करने वाली है।