बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
ग्राम पंचायत सकरी में मोर गांव मा पानी महा अभियान के तहत एक दिवसीय कार्य शाला का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत सकरी के जनप्रतिनिधि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मितानिन के साथ-साथ बलौदा बाजार क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित होकर कार्यशाला में भाग लिया। इस कार्यशाला में नीरज वानखडे जल एवं पर्यावरण संरक्षण पर कार्य कर रहे है। जिन्हें जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वाटर हीरो, जल प्रहरी सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें वर्ल्ड एनवायरमेंटल काउंसलिंग द्वारा भी सम्मानित किया गया। कोविड में उन्होंने इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड भी बनाया ऐसी ही अन्य और सम्मानों से उन्हें सम्मानित किया गया। पूरी टीम के द्वारा स्थल पर ही भौतिक रूप से सूखता गड्ढा एवं अन्य विषयों पर प्रायोगिक रूप से प्रस्तुतीकरण किया गया। जनपद पंचायत बलौदा बाजार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी फकीर चरण पटेल एवं प्रशिक्षक के रूप में नीरज द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सकरी में “मोर गांव मोर पानी” महा अभियान के तहत जल संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे एकत्रित हुए और जल बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जल की महत्ता समझाना और वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक बैठक से हुई, जिसमें उपस्थित महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि जल की कमी से खेती और दैनिक जीवन पर किस प्रकार प्रभाव पड़ता है। कई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले गांव में पानी की काफी समस्या थी, लेकिन अब जागरूकता बढ़ने से स्थिति में सुधार आ रहा है।
अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण, तालाबों की सफाई, कुओं के पुनर्जीवन और वर्षा जल संचयन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में भाग लेकर इस आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। इस दौरान ग्रामीणों को यह भी समझाया गया कि पेड़-पौधों का संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना भी जल स्तर को बनाए रखने में सहायक होता है। इसके अलावा, खुले में पानी की बर्बादी रोकने और घरेलू स्तर पर जल के सही उपयोग पर भी जोर दिया गया।
इस एक दिवसीय कार्यशाला में जनपद सीईओ फकीर चरण पटेल एपीओ राजेश वर्मा प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी दुर्गा चरण डढसेना स्वच्छ भारत मिशन योजना के जिला समन्वयक मुरली कांत यदु घनश्याम पटेल इंद्रदेव वर्मा सकरी के सरपंच हरीश कुमार फेकर उप सरपंच धनेश वर्मा पंचायत सचिव हरिकिशन वर्मा अनुभागीय अधिकारी दुर्गा प्रसाद साहू सुरेंद्र सोनखुटिया कार्यक्रम अधिकारी ललित वर्मा रोजगार सहायक देवयानी साहू आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मितानिन समूह के सदस्य पी आरपी के साथ-सा सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।











