बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
बिलासपुर के दस्तावेज लेखक महेन्द्र सिंह ठाकुर की गलत गिरफ्तारी के विरोध में दस्तावेज लेखक संघ और स्टाम्प वेन्टर संघ छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय हड़ताल 16 सितम्बर को रखा गया है। इस कार्यवाही के विरोध में दस्तावेज लेखक संघ का पूरे छत्तीसगढ़ में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कार्यक्रम रखा है। जिनमें इसके द्वारा प्रमुख रूप से मांगे रखी है जिसमें प्रमुख रूप से दस्तावेज लेखक महेन्द्र सिंह ठाकुर को झूठे मामले में फंसाकर गलत ढंग से गिरफ्तारी की गई है, जिसका समुचित जांच की मांग की गई है। इसके अलावा दस्तावेज लेखक संघ ने अपनी पुरानी लंबित मांगों को पूरा करने का मांग भी शासन प्रशासन से मांगे किये है। उपरोक्त मांगों को यदि समय रहते पूरा नहीं किया जाता है तो संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जायेगा। जिसका प्रमुख जवाबदार शासन-प्रशासन रहेंगे। उक्त जानकारी दस्तावेज लेखक संघ का डेनिस कुमार साहू बलौदाबाजार ने दी है।











