बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
ग्राम पंचायत सकरी में लगने वाले हटरी बाजार की नीलामी प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 1 वर्षीय ठेका में देने के लिए विशेष ग्राम सभा बैठक का आयोजन कर नियमानुसार निर्धारित मापदंडों का पालन करते हुए एक वर्षीय ठेका पर दिया गया ग्राम पंचायत सकरी के पंचायत सचिव हरिकिशन वर्मा द्वारा जानकारी दिया गया कि ग्राम पंचायत सकरी में प्रतिदिन लगने वाले हटरी बाजार की नीलामी की प्रक्रिया नियमानुसार गांव के सार्वजनिक स्थल दुर्गा चौक रंगमंच भवन में सरपंच हरीश कुमार फेकर की अध्यक्षता में रखी गई जिसमें नीयमानुसार तीन ठेकेदारों ओमप्रकाश ध्रुव चंद्रकांत साहू मनोज साहू ने नीलामी की प्रक्रिया में भाग लिया और अंतिम बोली और अधिकतम बोली लगाने वाले ओमप्रकाश ध्रुव को प्रतिदिन लगने वाले हटरी बाजार को एक वर्ष के लिए ठेका दिया यह ठेका 1 अप्रैल से 31 मार्च तक रहेगी एवं नियमानुसार संपन्न हुआ उक्त नीलामी से प्राप्त राशि का समुचित उपयोग ग्राम विकास के लिए किया जाएगा आज के इस नीलामी प्रक्रिया में सरपंच हरीश कुमार फेकर उप सरपंच धनेश् वर्मा पंचायत सचिव हरिकिशन वर्मा पंच उर्मिला साहू रेखा टंडन चित्र रेखा ललिता फेकर मनीराम साहू पूर्व सरपंच ईश्वर साहू एम कुमार साहू चंद्रकांत साहू गीता साहू भवानी साहू पंचराम साहू मनोज साहू सुनहर राजेंद्र कुमार के साथ ग्रामीण जन उपस्थित थे।











