शाश्वत लिटिल स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल में चलाया गया मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान
बलौदा बाज़ार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन कुमार के निर्देश पर 2023 विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान 7 और 8 नवंबर को चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान का थीम बेटी है तो कल है मतदान ही सही विकल्प हैं रखा गया था। इसका उद्देश्य यही की मजबूत राष्ट्र निर्माण में हर एक व्यक्ति को अपनी भूमिका समझकर मतदान करने जाना होगा तभी देश में लोकतंत्र को मजबूत व सशक्त बनाया जा सके। मतदाता अधिक से अधिक मतदान कर एक स्वस्थ और मजबूत जनतंत्र निर्माण करें और भय मुक्त मतदान करें। इसी कड़ी में 8 नवंबर को शाश्वत लिटिल स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें स्कूल के स्टॉप गीता जायसवाल सुनीता पटेल नूतन रजक शशि कला साहू लेशमति पटेल चेतना प्रांजल प्राची शशि नामदेव चांदनी बंजारे गोमती वर्मा सुशीला टंडन हेमलता जानकी लक्ष्मी खूंटे भूमिका टिकेश्वरी सविता रेणुका माधुरी रजनी एवं प्रीति ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुई।