बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कि भाजपा सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट की पहली बैठक में अपने चुनावी वादों को पूरा करने की ओर कदम उठा चुकी है। भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष तेज तर्रार नेत्री निर्मला रजक ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी प्रथम कैबिनेट बैठक में प्रथम व महत्वपूर्ण वादे को पूर्ण करने का निर्णय लेते हुए प्रदेश के गरीबों के लिए 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किया गया। जिस पर हर्ष व्यक्त करते हुए निर्मला रजक ने इसे छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों के लिए बड़ी सौगात कहा है। उन्होंने आगे कहा कि इसके पूर्व कांग्रेस की सरकार ने 18 लाख गरीबों के प्रधानमंत्री आवास को रोककर रखा था जिसके लिए भाजपा ने विपक्ष की भूमिका निभाते हुए एक बड़ा आंदोलन किया था इसके साथ ही अपने चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा की सरकार बनते ही 18 लाख गरीब लोगों का आवास बनवाने का वादा किया गया था। जिसके तहत मोदी की गारंटी वाली भाजपा सरकार ने गुरुवार को अपनी कैबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना को मंजूरी दी गई है। अब जल्द ही राज्य के गरीब वर्ग के लोगों को प्रधान मंत्री आवास मिलेगा साथ ही 2 वर्ष का बोनस 25 दिसंबर को देंगे। भाजपा नेत्री निर्मला रजक ने कहा कि आने वाले 5 सालों में बीजेपी सरकार अपने सभी वादों को पूरा करेगी। छत्तीसगढ़ की जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ राज्य की सत्ता भारतीय जनता पार्टी को सौंपी है उस पर भाजपा खरा उतरेगी। भाजपा अपने संकल्प पत्र में उल्लेखित सभी वादों को पूर्ण करने प्रतिबद्ध है।