बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
आदर्श ग्राम पंचायत मुंडा के रोशम वर्मा के निज निवास में 26 जनवरी से 2 फरवरी तक संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। कथावाचक पंडित गौरव जोशी ग्राम नगोई बिलासपुर वाले और परायणकर्ता विजय कुमार पांडे लवन वाले होंगे। प्रतिदिन 8 से 10 बजे तक पूजन एवं दोपहर 1 बजे से कथा प्रारंभ होगा। आयोजनकर्ता रोशम वर्मा बृजभूषण वर्मा ने बताया कि संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के प्रथम दिन 26 जनवरी को सुबह 10 बजे से कलश यात्रा कथा महात्म के साथ कथा प्रारंभ होगा। 27 जनवरी को परीक्षित जन्म 28 को प्रहलाद चरित्र 29 को रामलीला कृष्ण जन्मोत्सव 30 को गोवर्धन लीला 31 को रुक्मणी मंगल 1 फरवरी को सुदामा चरित्र चढ़ोतरी और 2 फरवरी दिन शुक्रवार को तुलसी वर्षा हवन सहस्त्र धारा के साथ महाप्रसादी वितरण किया जाएगा।