मातृ-पितृ दिवस जैसे आयोजनों से बच्चों में संस्कार की भावना होती है जागृत – पवन
बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
ग्राम अहिल्दा में संचालित आदर्श विद्या मंदिर अहिल्दा में 14 फरवरी शनिवार को मातृ-पितृ दिवस एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन संस्था के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पवन साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण प्रसाद वर्मा संरक्षक आदर्श विद्या मंदिर अहिल्दा ने किया। वही, विशिष्ट अतिथि छम्मन विजय कुमार यदु जनपद सदस्य, सरपंच फुलिया देवी अशोक घृतलहरे, पंच कमलेश कुमार साहू, अंकित कुमार साहू उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से मातृ-पितृ दिवस श्रद्वा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता का सम्मान किया और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि पवन साहू ने कहा कि मात-पितृ दिवस माता-पिता पालकों के सम्मान का दिवस है। उन्होंने कहा कि हमारे भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है और ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार तथा पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करते है। उन्होंने कहा कि माता-पिता ही उनके प्रथम गुरू होते है, जो उन्हें चलना, बोलना, संस्कार देते है। विद्यार्थियों को सुबह उठकर सबसे पहले अपने माता-पिता को प्रणाम करना चाहिए। माता-पिता का दर्जा भगवान से भी उंचा होता है। इसलिए उनके ऋण से किसी जन्म में मुक्त हो पाना संभवन नही है इसलिए हमेशा उनका आदर करना चाहिए, उनकी आज्ञा का पालन करना चाहिए। माता-पिता हमारे जीवन के प्रथम गुरू होते है और उनके बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। इस दौरान शिक्षकों में संतोष वर्मा प्रधानाचार्य आदर्श विद्या मंदिर अहिल्दा, ऋषि कुमार वर्मा, सुरीत कुमार वर्मा, बबली सेन, माधुरी कैवर्त्य, विक्रम घृतलहरे, केवल भारद्वाज, हुलसी घृतलहरे, लक्ष्मी वर्मा, ज्योति वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।











