बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
ग्राम कोरदा में अखण्ड रामनाम सप्ताह का शुभारंभ 22 जनवरी से कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। समापन 29 जनवरी को सहस्त्रधारा के साथ को होगा। ग्रामवासियों के द्वारा अखण्ड रामनाम सप्ताह में प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। इस प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 10 हज़ार रूपये स्व. दिरीप बाई वर्मा एवं पति जवाहर लाल वर्मा पुत्र शुल्लू भाई द्वारा रखा गया है। इसी तरह दूसरा 9 हजार रूपये, तीसरा इनाम 8 हजार, चौथा ईनाम 7 हज़ार रूपये, पांचवां इनाम 6 हज़ार, छठवां इनाम 5 हज़ार रूपये, सातवां इनाम 4 हज़ार रूपये एवं आठवां इनाम से लेकर 17वा इनाम तक 3 हज़ार रूपये रखा गया है। प्रतियोगिता 28 जनवरी को रात्रि 8 बजे से रखा गया है। इस रामनाम सप्ताह में 100 से अधिक मानस मंडलियां सम्मिलित होती है, जो रंग बिरंगे कपड़ो और अपने साज सज्जा के साथ भगवान श्रीराम के रथ के आगे आगे राम धून भजन कीर्तन करते हुए नाचते गाते चलते है। अखण्ड रामनाम सप्ताह में रोजाना श्रद्वालुओं की भीड़ जुटती है। रोजाना दर्जनों गांवो के कीर्तन मण्डली रामनाम का गायन करने पहुंच करते है, वही राम नाम के जाप सुनने सैकड़ो की संख्या में लोग भी पहुंचते है। ग्रामवासियों के द्वारा निशुल्क नाश्ता, चाय, भोजन का प्रबंध किया गया है, विजेता मानस मंडलियों को पुरूस्कार प्रदान किया जाता है।










