तुरमा में मड़ई मेला एवं डांस प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन
बलौदाबाज़ार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
समीपस्थ ग्राम तुरमा में ख्यातिलब्ध “नाचबो अऊ नचाबो” राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता के साथ मड़ई मेला का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ , महाराष्ट्र उड़ीसा एवं अन्य राज्यों के नामचीन कलाकारों ने विशाल दर्शकदीर्घा के बीच अपनी प्रस्तुति दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहू थे।अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य नवीन मिश्रा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य प्रेमलाल साहू रामकुमार साहू सरपंच रूपा राजू पैकरा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन का पुरुस्कार एच बॉयस डूंडा रायपुर को दिया गया वही लोकनृत्य में प्रथम प्रतिमा डांस ग्रुप जांजगीर फिल्मी में प्रथम स्वरागिनी रतनपुर वेस्टर्न में एल डी.एस रायपुर को दिया गया। कार्यक्रम का आनंद उठाने बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी थी।कार्यक्रम का सफल संचालन ख्याति प्राप्त हास्य कवि ऋषि कुमार वर्मा “बईगा” तथा रोशन यादव गौरखेड़ा (तिल्दा नेवरा )वाले ने किया जो हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों को पूरे रात भर बांधे रखा। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगवारी ग्रुप के अध्यक्ष डेविड प्रजापति परस देवांगन प्रेम ध्रुव प्रकाश पैकरा विशेषर साहू राजेश साहू पुनीत साहू फाल्गुनी साहू क्रांति ध्रुव रामकुमार विश्वकर्मा मुकेश पैकरा विनोद साहू अशोक पैकरा अनिल पैकरा विजेन्द्र साहू जोहन निषाद अमित पैकरा जागेश्वर प्रजापति शितेंद्र देवांगन रोहित साहू भुवन निषाद जनक पैकरा धन्नू बंजारे के साथ ग्रुप के सभी सदस्यों ने प्रशंसनीय कार्य किया।