बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय का गिरौदपुरी धाम जाते समय प्रथम लवन नगर आगमन हुआ। इस अवसर पर लवन भाजपा मंडल लवन के कार्यकर्ताओ द्वारा नवनियुक्त जिला महामंत्री विजय यादव एवं मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेयी के नेतृत्व मे नवीन मार्कंडेय का भव्य स्वागत किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से जिला महामंत्री विजय यादव, मंडल अध्यक्ष लवन अनुपम बाजपेयी, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ गिरधारीलाल वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष तोषकुमार यादव, मंडल कोषाध्यक्ष धनेश टंडन, मंडल महामंत्री चन्द्रभूषण वर्मा, सर्वेद्र साहू, पंकज अग्रवाल, गजानन वर्मा, अमित कुमार वर्मा, सुमेन्द्र बार्वे, कमलेश वर्मा, योगेश साहू, योगेश पांडेय, भरत भूषण साहू, गौरीशंकर वर्मा उपस्थित थे।









