बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
सोमवार 19 जनवरी को ग्राम कोनारी में गठित महिला कमांडो की टीम ने लवन थाना में नवपदस्थ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह से सौजन्य मुलाकात किये। इस दौरान महिला कमांडो की टीम ने थाना प्रभारी को बताया कि नशामुक्ति, स्वच्छता महिला सशक्तिकरण पर काम किए जा रहे है। जिस पर थाना प्रभारी सिंह ने कहा कि महिला कमांडो को जो भी मदद चाहिए होगी, प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा। महिला कमांडो अपना कार्य अच्छे से करे। पुलिस हर संभव मदद देगी। महिला कमांडो टीम की गठन के बाद गांव गांव में शराबखोरी, छेड़छाड़ व जुआ-सट्टा जेसे सामाजिक अपराधो के रोकथाम में मद्द मिली है। ग्राम कोनारी की महिला कमांडो की टीम भी इसी तरह कार्य करेगी। इस दौरान अध्यक्ष भुनेश्वरी साहू, सचिव सावित्री रजक, जनपद सभापति अश्वनी रजक सदस्यो में अनिता, आरती, दुलौरिन, मधु पटेल, कृष्णा बाई, उर्मिला, भुनेश्वरी, लक्ष्मणी, मोतिम, सुशीला, सुखवंतीन, सावित्री साहू, सरोजनी, अघ्घन, सावित्री, सविता, करूणा बघेल, दुलौरिन रजक, अनुप पाठक, सकुर नारंगे उपस्थित रही।










