प्राथमिक शाला मुंडा के प्रधान पाठक फागराम निर्मलकर को दी गई विदाई
बलौदा बाज़ार
फागूलाल रात्रे, लवन।
आदर्श ग्राम पंचायत मुंडा के प्राथमिक शाला में 1982 से पदस्थ रहे प्रधान पाठक फाग राम निर्मलकर को सेवानिर्वित होने पर 6 नवंबर को स्कूल के स्टॉप जन भागीदारी के पदाधिकारियो एवं ग्राम पंचायत की पदाधिकारियो की उपस्थिति में भाव विहीन विदाई दी गई। फाग राम निर्मलकर शुरुआत से ही मुंडा के स्कूल में पदस्थ रहे और अपनी अंतिम विदाई तक इन्हीं स्कूलों में सेवा करते रहे। विदाई समारोह में सरपंच सुमित्रा संतोष वर्मा शाला समिति के अध्यक्ष पूर्व सरपंच कृतराम वर्मा मिडिल स्कूल के उपाध्यक्ष सुमेर वर्मा स्टाफ के शिक्षक कुंदन गायकवाड शिक्षिका सुकृता चौहान चंद्रावली गेंदले अनीता बंजारे शिक्षक रंजीत शिक्षिका संतोषी जायसवाल सफाई कर्मी ललित वर्मा सेवक रजक राम खिलावन वर्मा बसंत वर्मा व रसोईया समिति के सदस्य जीराबाई राधिकाबाई रुक्मणी बाई वर्मा मुन्नीबाई वर्मा राम प्यारी झगतिन बाई वर्मा कालिंद्री वर्मा ईश्वरी बाई सुंदरिका बाई वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।