बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
ग्राम डमरू में मानस गायन नवधा रामायण प्रतियोगिता कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें सत्संग मानस मंडली देवरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम पुरस्कार में15051 रुपये नगद शील्ड एवं भगवान श्रीराम की झांकी तस्वीर दिया गया। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर बेमेतरा कोरबा जांजगीर चांपा रायपुर बलौदाबाजार भाटापारा जिले की रामायण मंडली ने भाग लिया था। देवरी के सत्संग मानस मंडली ने अंचल की कई प्रतियोगिता में अपने अच्छे प्रदर्शन की छाप छोड़ी है जो अंचल के लिए गौरव की बात है। सतसंग मानस मंडली में संचालक गायक हारमोनियम सहदेव रजक व्याख्याकार गन्नूलाल रजक तबला वादक संत राम साहू नाल सुरेश ध्रुव इंदरमन साहू मजीरा केजा राम साहू शामिल थे। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रमुख रूप से सरपंच प्रतिनिधी मनोज बंजारे उपसरपंच गजेंद्र पैकरा संचालक दिनेश साहू सेवक राम साहू सुशील जायसवाल मनोज कौशिक दिनेश कुमार निर्मलकर मनहरण साहू के साथ काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।