बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय -दतान (खैरा) बगबुडा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंम सेवकों ने 25वीं कारगिल विजय दिवस पर कुर्बान, शहीद, वीर जवानों कि शहादत पर स्वयंम सेवकों ने दो मिनट का मौन रखा। सभी स्वयं सेवकों ने सलामी दी संस्था के प्रभारी प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी चन्द्र कुमार बंछोर भूतपूर्व सैनिक ने सलामी का आर्डर दिया। कारगिल के विजय दिवस पर प्राचार्य ने आज से पच्चीस साल पहले युद्ध के बारे में पुरा विस्तार से जानकारी दी जवानों ने युद्ध के साथ साथ वहां के भौगोलिक परिस्थितियों से भी सामना करना पड़ता हैं। प्राचार्य ने कहा की मैं भी कारगिल युद्ध के समय वहां तैनात था। युद्ध दो माह चला और लगभग छः सौ जवान शहीद हुए और उतने ही जवान घायल हुए दो माह युद्ध के बाद पाकिस्तान फौज को हमारे पोस्ट को छोड़ कर भागना पड़ा और उस पोस्ट पर तिरंगा झंडा फहराया उन जवानों कि शहादत और मेहनत और देश प्रेम कि वजह से कारगिल विजय का परचम लहराया। प्रभारी प्राचार्य द्वारा गांव के नवजवानों को सेना में भर्ती के लिए हमेशा प्रेरित करते रहते हैं। गांव के लोग भी सेना से सेवानिवृत्त फौजी का हमेशा उनकी लगन एंव मेहनत का तारिफ करते रहते हैं जय हिन्द,जय भारत।