बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
प्रकाश का महापर्व दीपावली के नजदीक आते ही इन दिनों मुंडा कोलिहा जुड़ा पैंजनी कुम्हारी धाराशिव कोहरौद लाहौद गिंदोला डोटोपार तिल्दा मोहतरा मल्लिन कोरदा सहित ग्रामीण अंचल क्षेत्र में घरों की साफ सफाई व रंग रोगन का कार्य जोरों से चल रहा है। यही वजह है कि इन दोनों ग्रामीणों को साफ सफाई लिपाई पुताई और दीवारों के रंग रोगन कार्यो में व्यस्त देखे जा सकते हैं। दीपावली पर्व को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण जन अपने-अपने घरों की रंग रोगन व लिपाई पुताई कार्य जोरों से किया जा रहा है ताकि दीपावली पर्व धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा सके। ग्रामीणों के द्वारा घरों को सुंदर और आकर्षक बनाने की दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि दीपों का पर्व दीपावली में घरों की साफ सफाई के साथ साथ दीपक जलते हुए देखना सब का सपना होता है। वही 5 दिनों तक मनाए जाने वाला पर्व को लेकर सभी धर्म समाज के लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। जिसमें धनतेरस कुबेर पूजा लक्ष्मी पूजा गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज को लेकर ग्रामीण अंचलों में इन दिनों ग्रामीण एवं नागरिक महिला पुरुष बच्चे मजदूर तथा किसान दिवाली की तैयारी जोर सोर से किया जा रहा हैं। अंचल के ग्रामीण घर द्वार की साफ सफाई व छबाई लिपाई पुताई कर रहे हैं ताकि घर द्वार तथा आसपास क्षेत्र स्वच्छ व सुंदर बना रहे व दीपावली पर दीप से जगमगाते हुए घर द्वार रोशनी हो सके।