बलौदाबाजार,
संपादक फागूलाल रात्रे, लवन।
संपादक फागूलाल रात्रे, लवन।
छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज का एक दिवसीय की बैठक 16 नवंबर दिन रविवार की सुबह 11 बजे से सांस्कृतिक भवन महासमुंद रोड पेट्रोल पंप के सामने नगर पंचायत तुमगांव मे रखा गया है। प्रदेश महासचिव कृष्णकुमार निर्मलकर प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष कमलेश रजक ने बताया कि एक दिवसीय बैठक में कोर कमेटी के समस्त पदाधिकारी पांचों संभाग के सभी संभागीय अध्यक्ष एवं उनके सभी पदाधिकारी 33 जिला के सभी जिलाध्यक्ष एवं उनके सभी पदाधिकारीऔर 33 जिला के अन्तर्गत समस्त फिरका के राज परिक्षेत्र के सभी अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर करेंगे। बैठक में लोकतांत्रिक पद्धति से होने वाले प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के संबंध में चर्चा की जाएगी। वही बैठक को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर ने प्रदेश संरक्षक झड़ीराम कनौजे बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम रजक प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष कमलेश रजक रजककार विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कनौजे महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष निर्मला रजक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तम निर्मलकर महासमुंद जिला अध्यक्ष पंचूराम निर्मलकर को जिम्मेदारी दी गई है। वही 23 नवंबर को जगदलपुर में होने वाले महत्वपूर्ण बैठक के लिए प्रदेश संरक्षक गोपाल दुर्गासी प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज निर्मलकर महिला प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद्मिनी रजक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपुल नागे को जिम्मेदारी दी गई है।









