Tuesday, March 31, 2026
khabreaaptak.com
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • सामाजिक
  • हेल्थ
  • Contact us
No Result
View All Result
khabreaaptak.com
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • सामाजिक
  • हेल्थ
  • Contact us
No Result
View All Result
khabreaaptak.com
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

नए सचिव को एकतरफा प्रभार के बाद तत्कालिन सचिव नहीं सौंप रहा है अभिलेख

khabre Aap Tak by khabre Aap Tak
24 June 2024
in छत्तीसगढ़
0
नए सचिव को एकतरफा प्रभार के बाद तत्कालिन सचिव नहीं सौंप रहा है अभिलेख
0
SHARES
203
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई

भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

अभिलेखों को नहीं सौंपने पर पंचायत का कामकाज हो रहा प्रभावित
 बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
बहुचर्चित ग्राम पंचायत अहिल्दा हमेशा ही सुर्खियो में बना हुआ है। यहां पहले सरपंच नहीं होने की वजह से पंचायत कार्य प्रभावित रहा। उसके बाद सरपंच के पदस्थ हो जाने के बाद सचिव के द्वारा लगातार पंचायत में उपस्थित नहीं होने की वजह से काफी समय से पंचायत कार्य प्रभावित रहा। इससे ग्रामीणों में पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर काफी नाराजगी जाहिर की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच, सचिव की वजह से इस वित्तीय वर्ष में कुछ भी विकास कार्य नहीं हो पाया है, वही ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय कार्यो के लिए परेशान हो पड़ा है। फिलहाल जनपद पंचायत बलौदाबाजार के द्वारा तत्कालिन सचिव कांशीराम रजक को हटाकर उसके स्थान पर नवपदस्थ सचिव रितु साहू को पदस्थ किया गया है, लेकिन सम्पूर्ण अभिलेख व रिकार्ड को अभी तक सौपा नहीं गया है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत अहिल्दा में तत्कालिन सचिव कांशीराम रजक हटाकर उसके स्थान पर श्रीमती रितु साहू जो जनपद पंचायत बलौदाबाजार में थी जिसे 20 दिसम्बर को आगामी आदेश तक के लिए पदस्थ किया गया। तत्कालिन सचिव कांशीराम रजक के द्वारा पंचायत कार्य में लापरवाही एवं उदासिनता बरतने के कारण उसे 22 दिसम्बर 2023 को निलंबित किया गया। वही, तत्कालिन सचिव कांशीराम रजक के द्वारा नवपदस्थ सचिव को ग्राम पंचायत अहिल्दा का सम्पूर्ण अभिलेख एवं सामग्रियों को प्रभार में नहीं दिया गया है, जो कि प्रशासनिक अधिकारी के आदेश एवं छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा नियम 1998 के नियम 3 की अव्हेलना साबित होता है। उक्त अभिलेखों का प्रभार नहीं दिये जाने के    संबंध में जनपद पंचायत बलौदाबाजार के द्वारा पत्र जारी कर 03 दिवस के भीतर सम्पूर्ण अभिलेख व सामग्री को नवपदस्थ सचिव को सौंपकर प्रतिवेदन जनपद पंचायत बलौदाबाजार में जमा करने का आदेश दिया गया था। यदि समय अवधि के भीतर अभिलेख नहीं सौंपने पर पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 92 के तहत प्रकरण दर्जकर वेतन वृद्वि रोकने संबंधी कार्यवाही किया पत्र में लिखा गया था। इसके बावजूद तत्कालिन सचिव कांशीराम रजक के द्वारा नवपदस्थ सचिव को अभी तक सम्पूर्ण अभिलेख व सामग्री को नहीं सौंपा गया है। जिसके संबंध में 29 अप्रैल को जनपद पंचायत बलौदाबाजार से तत्कालिन सचिव के नाम से आदेश निकाला गया। जिसमें तत्कालिन सचिव के द्वारा कार्यालय में उपस्थित होकर प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है, और न ही कार्यालय में उपस्थित हो रहे है, जो कि छ.ग. सेवा नियम 1998 के नियम 3 की अवहेलना की श्रेणी में आता है। स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं पाये जाने की स्थिति में काम नही दाम नही की प्रक्रिया के तहत कार्यवाही करने की बात कहीं गई है। वही, तत्कालिन सचिव कांशीराम रजक को सम्पूर्ण अभिलेख व सामग्री को नवपदस्थ सचिव को सौंपने आदेश निकाला जा रहा है, इसके बाद भी तत्कालिन सचिव अभिलेखो को नहीं सौंप रहे है, और न ही जनपद कार्यालय में उपस्थित हो रहे है। वही, अभिलेखों को प्रभार में नहीं दिये जाने से विभागीय आडिट एवं 15वें वित्त योजना का आनलाईन आडिट तथा शासकीय कार्य बाधित हो रहा है। वही, जनपद पंचायत बलौदाबाजार के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) 02 मई 2024 को पत्र लिखा गया। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा तत्कालिन सचिव कांशीराम रजक से समस्त अभिलेख एवं दस्तावेजों को जप्त करने के लिए लिखा गया है, लेकिन दो माह बीतने को है, अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
क्या कहते है ग्राम सरपंच
तत्कालिन सचिव कांशीराम रजक के द्वारा रिकार्ड नहीं सौंपने की वजह से पंचायत का काम काज प्रभावित हो रहा है। इसके संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
झब्बूलाल साहू, सरपंच
ग्राम पंचायत अहिल्दा
क्या कहते है सचिव
जिला और जनपद पंचायत बलौदाबाजार में तत्कालिन सचिव के द्वारा पुराना रिकार्ड नहीं सौंपने के
संबंध में 2 बार पत्र लिख चूकी हॅू। लेकिन इसके संबंध में प्रतिवेदन अभी तक मुझे नहीं दिया गया है।
श्रीमती ऋतु साहू, सचिव
ग्राम पंचायत अहिल्दा
क्या कहते है साईओ
 सचिव काशीराम रजक के ऊपर कार्यवाही किया जा रहा है। जांच आगे बढ़ा दी गई है। सचिव के विरुद्ध सर्च वारंट जारी किया जाएगा। समिति में तहसीलदार सहित अन्य लोग रहेंगे सर्च वारंट जारी कर उसे दस्तावेज हासिल किए जाएंगे।
एम.एल.मंडावी, साईओ
जनपद पंचायत बलौदाबाजार
क्या कहते है अनुविभागीय अधिकारी
इसके संबंध में सीईओ को बोल देता हॅू।
अमित गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बलौदाबाजार
Previous Post

लवन पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोटपा अधिनियम के तहत 10 लोगों पर की कार्रवाई

Next Post

आगजनी की घटना में करीब 12 करोड़ क्षति का अनुमान

khabre Aap Tak

khabre Aap Tak

Related Posts

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई
छत्तीसगढ़

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई

by khabre Aap Tak
18 March 2026
भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 
छत्तीसगढ़

भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

by khabre Aap Tak
18 March 2026
सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
छत्तीसगढ़

सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

by khabre Aap Tak
18 March 2026
भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए
छत्तीसगढ़

भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए

by khabre Aap Tak
18 March 2026
छत्तीसगढ़

अहिल्दा में सात दिवसीय सतनाम भजन प्रतियोगिता का आयोजन कल से

by khabre Aap Tak
18 March 2026
Next Post

आगजनी की घटना में करीब 12 करोड़ क्षति का अनुमान

छत्तीसगढ़ ख़बरें

भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए

अहिल्दा में सात दिवसीय सतनाम भजन प्रतियोगिता का आयोजन कल से

भागवत कथा में श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह का वर्णन

राजनीति ख़बरें

संत रामपाल महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ विशाल समागम

khabreaaptak.com

Fagulal Ratre

Viil, korda, post- lawan, dist balauda bazar pin 493526

Mobile: 7354797979, 9977329502
Email: fagulawan@gmail.com

Recent News

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई

श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई गई

18 March 2026
भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

भागवत कथा में परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई 

18 March 2026
सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

सती चरित्र व बालक ध्रुव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

18 March 2026
भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए

भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए

18 March 2026

अहिल्दा में सात दिवसीय सतनाम भजन प्रतियोगिता का आयोजन कल से

18 March 2026

Calendar

March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

Copyright © 2023 - KhabreAapTak.com | All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • सामाजिक
  • हेल्थ
  • Contact us

Copyright © 2023 - KhabreAapTak.com | All Rights Reserved