बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
लवन अंचल में चार पांच दिनो की अच्छी बारिश के बाद खेती-किसानी ने रफ्तार पकड़ ली है। खेतों में किसानों की चहल-पहल बढ़ गई है। सुबह से दोपहर 3 बजे तक किसान व मजदुर खेती कार्य में व्यस्त होने लगे है। बारिश पर निर्भर किसान निंदाई का काम शुरू कर दिए है। वही साधन सम्पन्न किसान रोपाई का काम शुरू कर दिया है। बाजार में खाद, बीज, दवाई और कृषि उपकरणों की खरीदी के लिए किसानों की भीड़ काफी जुट रही है। विगत दिनों हुई अच्छी बारिश से खेती के काम में तेजी आई है, जिससे किसानों के चेहरे खिल गए है। क्षेत्र में पारंपरिक रूप से बैलों से खेतों की जुताई की जा रही है तो कहीं किसान जल्द काम निपटाने के लिए ट्रैक्टर का सहारा ले रहे हैं। किसानों ने बियासी का काम शुरू कर दिए है।
ग्राम डोंगरा के किसान शिव कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है। इस वर्ष अच्छी बारिश से धान बियासी व निंदाई, कोड़ाई कराने के अनुकूल हो गई है। वर्मा ने यह भी बताया कि उनकी 10 एकड़ की खेती है। सभी खेतों की बैलों से ही जुताई, व बुवाई करते है। ट्रैक्टर और रोपाई पद्वति से खेती करने में किसानी लागत बढ़ जाती है। मंहगाई से बचने के लिए वे सभी खेतों की जुताई नागर-बैल से ही कर रहे है। रोपाई कराने वाले अधिकतर किसान ट्रैक्टर का उपयोग कर रहे है। खेती के अनुकूल बारिश होने पर इस वर्ष अच्छी फसल होने का इंतजार हैं।