Wednesday, February 11, 2026
khabreaaptak.com
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • सामाजिक
  • हेल्थ
  • Contact us
No Result
View All Result
khabreaaptak.com
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • सामाजिक
  • हेल्थ
  • Contact us
No Result
View All Result
khabreaaptak.com
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

साढ़े तीन वर्ष में ही खराब हो गई एडीबी से सहायता प्राप्त वाली रोड

khabre Aap Tak by khabre Aap Tak
29 November 2023
in छत्तीसगढ़
0
साढ़े तीन वर्ष में ही खराब हो गई एडीबी से सहायता प्राप्त वाली रोड
0
SHARES
36
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

बगबुड़ा में पांच दिवसीय सतनाम सतग्रंथ का आयोजन

न्योता भोज का आयोजन कराकर बच्चों के साथ  बांटी जा सकती है खुशियां – राजेन्द्र टण्डन

गरीब किसान के विकास के लिए बनाया उत्तम बजट है – नंदकुमार वर्मा

साढ़े तीन वर्ष में ही खराब हो गई एडीबी से सहायता प्राप्त वाली रोड
ओवर लोड वाहनों ने कर दी समय से पहले रोड खराब
ओवर लोड वाहनों पर नहीं हो रही कारवाई, विभाग सुस्त
बलौदाबाज़ार,
फागूलाल रात्रे, लवन ।
26 जून 2020 में एडीबी से सहायता प्राप्त प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 5 करोड 70 लाख की लागत से लवन से सिरियाडीह तक बनी 13.15 किमी की लम्बी सड़क तीन साल में ही टूटने लगी। सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है। सिरियाडीह सड़क हर दूसरे किलोमीटर के अंतराल में ही जगहजगह पर रोड का डामर पूरी तरह से गायब हो गया है, गहरे गढ्ढे निर्मित हो गए है। लोग इस गहरे गढ्ढे में गिरकर चोटिल भी हो रहे है। सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद इसकी अवधि पांच साल बतायी गई थी। इस रोड पर विभाग के द्वारा बकायदा बोर्ड भी लगाया गया है। इस बोर्ड पर साफ तौर पर बताया कि इस रोड का निर्माण 26 जून 2020 में बनाया गया है जिसकी गारंटी अवधि पांच वर्ष तक की बताई गई है। पांच साल तो दूर अभी महज तीन साल ही पूरे हुए है और सड़क की यह दुर्दशा होने लगी। लोगों के बीच आम धारणा यह है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनी सड़क लम्बी अवधि तक चलती है क्योंकि इसमें गुणवत्ता का खास ध्यान रखा जाता है। सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप होता है लेकिन आज 13.15 किमी लम्बी इस सड़क की हालत देख लोगों का यह यकीन डगमगाने लगा है।
 स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़क की यह दशा है तो अन्य कोटे से बनने वाली सड़क की क्या स्थिति होगी। सिरियाडीह मार्ग में इस समय जानलेवा गहरे गढ्ढे निर्मित हो गए है, राह चलते राहगीर इस गहरे गढ्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे है। आपको बता दे इस रोड से करीब 12-15 गांव जुड़े है। साथ ही इस रोड से होकर अन्य जिला जांजगीर-चापा, बिलासपुर आते जाते है। रोड की स्थिति ऐसी की 50 के स्पीड में चलने पर दोपहिया गाड़ी लहराने लगती है। जिसकी वजह से राहगीर गिरकर दुर्घटना का शिकार भी रहे रहे है। ठेकेदार के द्वारा लगाये हुए बोर्ड में पांच वर्ष गारंटी समय तक मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृति राशि तो दर्शायी गई है, लेकिन मरम्मत कार्य नहीं किया जा रहा है। साढ़े तीन साल में यह रोड उखड़ने लगी है, कुछ जगहों पर खतरनाक गढ्ढे निर्मित हो गए है। स्थानीय राहगीरों ने इस रोड का मरम्मत कार्य जल्द ही किये जाने की मांग किये है। शीघ्र ही मरम्मत कार्य नहीं होने पर आन्दोलन करने कि बात उनके द्वारा कहीं गई है।
Previous Post

डोंगरीडीह में किया गया गौरी-गौरा का विसर्जन

Next Post

28 दिनों में महज 8 हज़ार क्वींटल धान की हुई खरीदी, कुछ केन्द्रो में अभी भी पसरा है सन्नाटा

khabre Aap Tak

khabre Aap Tak

Related Posts

बगबुड़ा में पांच दिवसीय सतनाम सतग्रंथ का आयोजन
छत्तीसगढ़

by khabre Aap Tak
1 February 2026
न्योता भोज का आयोजन कराकर बच्चों के साथ  बांटी जा सकती है खुशियां – राजेन्द्र टण्डन
छत्तीसगढ़

न्योता भोज का आयोजन कराकर बच्चों के साथ  बांटी जा सकती है खुशियां – राजेन्द्र टण्डन

by khabre Aap Tak
1 February 2026
गरीब किसान के विकास के लिए बनाया उत्तम बजट है – नंदकुमार वर्मा
छत्तीसगढ़

गरीब किसान के विकास के लिए बनाया उत्तम बजट है – नंदकुमार वर्मा

by khabre Aap Tak
1 February 2026
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 27 हजार क्वींटल कम हुई धान की खरीदी

31 January 2026
देवांगन समाज ने किया दहेज मुक्त आदर्श विवाह की मिसाल पेश 
छत्तीसगढ़

देवांगन समाज ने किया दहेज मुक्त आदर्श विवाह की मिसाल पेश 

by khabre Aap Tak
31 January 2026
Next Post
28 दिनों में महज 8 हज़ार क्वींटल धान की हुई खरीदी, कुछ केन्द्रो में अभी भी पसरा है सन्नाटा

28 दिनों में महज 8 हज़ार क्वींटल धान की हुई खरीदी, कुछ केन्द्रो में अभी भी पसरा है सन्नाटा

छत्तीसगढ़ ख़बरें

न्योता भोज का आयोजन कराकर बच्चों के साथ  बांटी जा सकती है खुशियां – राजेन्द्र टण्डन

गरीब किसान के विकास के लिए बनाया उत्तम बजट है – नंदकुमार वर्मा

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 27 हजार क्वींटल कम हुई धान की खरीदी

देवांगन समाज ने किया दहेज मुक्त आदर्श विवाह की मिसाल पेश 

आदतन तीन बदमाश युवकों की रैली निकालकर भेजा जेल

राजनीति ख़बरें

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ रही भूंसे से भरा ओवरलोड वाहन, बैलेंस बिगडने से हो सकता है हादसा

khabreaaptak.com

Fagulal Ratre

Viil, korda, post- lawan, dist balauda bazar pin 493526

Mobile: 7354797979, 9977329502
Email: fagulawan@gmail.com

Recent News

बगबुड़ा में पांच दिवसीय सतनाम सतग्रंथ का आयोजन

बगबुड़ा में पांच दिवसीय सतनाम सतग्रंथ का आयोजन

1 February 2026
न्योता भोज का आयोजन कराकर बच्चों के साथ  बांटी जा सकती है खुशियां – राजेन्द्र टण्डन

न्योता भोज का आयोजन कराकर बच्चों के साथ  बांटी जा सकती है खुशियां – राजेन्द्र टण्डन

1 February 2026
गरीब किसान के विकास के लिए बनाया उत्तम बजट है – नंदकुमार वर्मा

गरीब किसान के विकास के लिए बनाया उत्तम बजट है – नंदकुमार वर्मा

1 February 2026
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 27 हजार क्वींटल कम हुई धान की खरीदी

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 27 हजार क्वींटल कम हुई धान की खरीदी

31 January 2026
देवांगन समाज ने किया दहेज मुक्त आदर्श विवाह की मिसाल पेश 

देवांगन समाज ने किया दहेज मुक्त आदर्श विवाह की मिसाल पेश 

31 January 2026

Calendar

February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

Copyright © 2023 - KhabreAapTak.com | All Rights Reserved