डोंगरीडीह में किया गया गौरी-गौरा का विसर्जन
बलौदाबाज़ार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
ग्राम डोंगरीडीह में कार्तिक पुर्णिमा के अवसर पर गौरी-गौरा का विधिवत स्थापना के उपरांत धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया। बता दे की जिस प्रकार से दिपावली देव उठनी पर्व में गौरी गौरा का धूमधाम के साथ विधिवत स्थापना के बाद विसर्जन किया जाता है। ठीक उसी तरह कुछ भक्तजनों के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा में भी गौरी गौरा की स्थापना कर विसर्जित किया जाता है।
कार्तिक पुर्णिमा को देव दीवाली भी कहा जाता है। कार्तिक पूर्णिमा को देवताओं के दीपावली के रूप में मनाया जाता है। इस कारण इसे देव दीवाली भी कहते है। गौरी-गौरा की सेवा बाद सोमवार को श्रद्वा पूर्वक विसर्जन कर दिया गया। ग्राम डोंगरीडीह में शांति पूर्वक गौरा-गौरी का विसर्जन किया गया।