बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
20 मई 2026 को देशभर के करीब 12.40 लाख केमिस्ट और दवा विक्रेता अपनी मांगों को लेकर एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। वर्मा सुपर मल्टी स्पेशलिटी डेंटल क्लीनिक एवं डिजिटल एक्स-रे एवं मेडिकल स्टोर्स के संचालक डॉ धीरेंद्र वर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर रायपुर, छत्तीसगढ़ समेत देश के ज्यादातर जिलों में सभी मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे।
केमिस्टों का आरोप है कि बड़ी ई-फार्मेसी कंपनियां 40% तक डिस्काउंट पर दवाएं बेच रही हैं। इससे स्थानीय मेडिकल स्टोर और थोक विक्रेताओं का कारोबार ठप हो रहा है।दवा निर्माता कंपनियां रिटेल-होलसेल को बेहद कम मार्जिन देती हैं, जबकि ऑनलाइन कंपनियों को ज्यादा कमीशन दिया जाता है। बिना डॉक्टर की पर्ची के दवा बिक्री, नकली प्रिस्क्रिप्शन, एंटीबायोटिक का दुरुपयोग बढ़ रहा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सब-स्टैंडर्ड क्वालिटी की दवाएं मिल रही हैं। कोविड काल में जारी इस अधिसूचना का दुरुपयोग हो रहा है, जिससे ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स नियम कमजोर पड़ रहे हैं। डॉ वर्मा द्वारा आगे बताया गया कि हमारा उद्देश्य आम जनता को परेशान करना नहीं है बल्कि शासन की गलत नीतियों का विरोध करना है आम जनता को मेडिकल बंद होने के लिए सुविधा के लिए हमें खेद है।











