ऑनलाइन से कोटा हुआ फूल, ऑफलाइन से कट रहा टोकन
बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
इस वित्तीय वर्ष में धान खरीदी शुरू हुए माह भर से भी अधिक का समय हो गया है किन्तु उठाव सुस्त होने से केन्द्रों में धान की स्थिति देखने मिल रही है। बीते एक सप्ताह पहले थोक में टोकन जारी होने के बाद धान खरीदी केन्द्रों से आवक बढ़ गई है। अधिकांश केन्द्रो में निर्धारित लक्ष्य से 40 से 45 प्रतिशत तक धान खरीद लिया गया है। जबकि धान का उठाव कहीं शुन्य तो कहीं खरीदी से महज 10 फीसदी से कम है। केन्द्रों में धान की खरीदी बफर लिमिट से दोगूना धान का भंड़ार हो चूका है। उठाव नहीं होने के चलते धान भंड़ारण की समस्या बढ़ते जा रही है। समिति प्रबंधक लगातार धान का उठाव करने की मांग कर रहे है। लेकिन उठाव बिल्कुल शुन्य साबित हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिला सहकारी बैंक की शाखा लवन अंतर्गत 15 उपार्जन केन्द्र आते है। इन 15 उपार्जन केन्द्रो में किसानों की संख्या 14600 किसान अभी तक पंजीकृत है। इनमें से 6344 किसानों से 2 लाख 84 हाजार 927 क्वींटल धान की खरीदी कर ली गई है। जिसमें से महज 30 हजार क्वींटल धान का ही परिवहन हो सका है। शेष 254 हजार क्वींटल धान का परिवहन होना बाकि है। अब तक लवन शाखा अंतर्गत 40 प्रतिशत धान की खरीदी कर ली गई है। आने वाले 35 दिनों में 60 प्रतिशत तक धान की खरीदी की जानी है। खरीदी प्रभारियों का दावा है कि उनके द्वारा बचत निर्धारित समय पर बचे सभी किसानों का धान सही समय पर खदीदी कर लेने का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि इस वर्ष 7 लाख 60 हजार क्वींटल धान की खरीदी की जानी है, जिसमें से महज 2 लाख 84 हजार क्वींटल धान की खरीदी की गई है। शेष 60 प्रतिशत तक धान की खरीदी बीते 35 दिनों के भीतर की जानी है, जिनमें से करीब 10 दिनों तक शासकीय छुट्टी रहेगी। शेष 25 दिनों में 60 प्रतिशत तक खरीदी करना खरीदी प्रभारितयों के लिए चुनौती से कम नहीं है।
वही, खरीदी की गई धान में से महज 10 प्रतिशत तक ही धान का उठाव अब तक हो सका है। धान का उठाव सही समय पर नहीं होने की स्थिति में खरीदी केन्द्रों में बफर लिमिट से दो गुना अधिक धान खरीदी केन्दो में पड़ा हुआ है, इससे अधिकांश खरीदी केन्द्रों में जगह समस्या की वजही से खरीदी प्रभावित होनें की संभावना बनी हुई है। साथ ही संग्रहित धान का उठाव सही समय पर नहीं होने की वजह से समिति प्रबंधकों के माथे पर चिंता की लकीरे देखी जा रही हैं वर्तमान समय में धान की आवक तेजी से बनी हुई है। लेकिन आके साथ-साथ उठाव र्का सुस्त चल रहा है। शासन-प्रशासन पीछले साल की स्थिति को देखते हुए भी सबक नहीं ले पाई है। यदि फिर से ऐसे ही स्थिति चलती रही तो निश्चित रूप से खरीदी केन्द्रों को नुकसान होने की स्थिति से इंकार नहीं किया जा सकता।
क्या कहते है शाखा प्रबंधक
समिति केन्द्रों से धान का उठाव के लिए उच्चाध्यिाकारियों पत्र लिखा जा रहा हैं वर्तमान में 40 प्रतिशत तक धान की खरीदी कर ली गई है। दिए गए निर्धारित समय 31 जनवरी तक सभी किसानों का धान खरीदी कर लिया जायेगा।
गिरधारी ध्रुव, शाखा प्रबंधक
जिला सहकारी बैंक, शाखा लवन










