बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
धनतेरस के पहले सराफा बाजार में रौनक चरम पर होती है। वही, धनतेरस का पर्व भारतीय परंपरा में समृद्वि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और धातुओं की खरीद शुभ मानी जाती है। जैसे-जैसे त्यौहार नजदीक आ रहा है बाजारों में रौनकता भी बढ़ रही है। लोग नए आभूषणों की खरीदारी करना शुरू कर दिए है। धनतेरस के पहले सराफा बाजार में खरीदारी के कारण रौनकता बढ़ गई है। इस दौरान सोने-चांदी के सिक्के और गहनों की मांग में वृद्वि हुई है जिससे दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। कई लोग शुभ मुहूर्त में खरीददारी के लिए पहले से बुकिंग करा रहे है। इस वर्ष सोने-चांदी के कीमतों में वृद्वि हुई है, हालांकि फिर भी खरीददारी जारी है। ज्वेलर्स दुकानदार ग्रहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के आफर भी दे रहे है जिससे बाजार में रौनक बढ़ गई है। लोगों का मानना है कि धनतेरस के दिन बर्तन और धनिया खरीदना भी शुभ माना जाता है। धनतेरस 18 अक्टूबर शनिवार को मनाया जायेगा। धनतेरस पर्व को लेकर ग्राहकों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। पांच दिवसीय दीप उत्सव के दिन जैसे नजदीक आ रहे है, बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ती जा रही है।











