बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
जिला बलौदाबाजार के चक्रपाणि हायर सेकेंडरी स्कूल में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण समारोह का आयोजन 6 सितंबर दिन शनिवार को रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका बलौदाबाजार के अध्यक्ष अशोक जैन विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्या अग्रवाल एवं अध्यक्षता भारत स्काउट गाइड के उपाध्यक्ष विजय केसरवानी ने कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया। जिसमें जनप्रतिनिधि पत्रकार रामाधार पटेल नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महाले शशि भूषण शुक्ला पार्षद तथा सोनचंद वर्मा फाउंडेशन के संयोजक पुष्पराज वर्मा सहित शिक्षक गण छात्र-छात्राएं तथा समाजसेवी व शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर प्राथमिक स्तर पर 15 शिक्षकों को शिक्षा दूत तथा तीन शिक्षकों को ज्ञान दीप पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार उत्कृष्ट कार्य एवं शासन की योजनाओं को समय सीमा पर लागू करने को तत्पर लवन अंचल के लोकप्रिय शिक्षक ज्ञान प्रकाश पांडेय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोरदा को मुख्य अतिथि अशोक जैन द्वारा शाल श्रीफल प्रशस्ति पत्र तथा 7000 रूपये राशि का चेक प्रदान कर छात्र हित में कार्य करते रहने तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामना के साथ प्रदान किया गया। बलौदाबाजार जिला शिक्षा अधिकारी संजय गूहे के मार्गदर्शन में उपस्थित सहायक संचालक के के गुप्ता प्राचार्य हरिशंकर जोशी नंदनी दीक्षित श्रीवास्तव सोमेश्वर राव तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलौदा बाजार राजेंद्र टंडन बी आर सी अविनाश तिवारी एवं कसडोल बीआर सी रामकृष्ण साहू उपस्थित रहे। शिक्षा के श्रेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण ज्ञानदीप पुरस्कार से ज्ञान प्रकाश पांडेय शिक्षक को सम्मानित किए जाने पर शिक्षा जगत से जुड़े प्रधान पाठक चूड़ामणि वर्मा शत्रुघन यादव दीलचन्द तिवारी अब्दुल सलाम खान शत्रुघ्न मानिकपुरी गणेश बघेल अमृत कुर्रे नरेश मनहरे प्रहलाद साहू राजेश पैंकरा मनोज ध्रुव श्रीमती पुष्पा तिवारी श्रीमती ममता पांडेय धरमसिंह ध्रुव शत्रुघ्न बंजारे प्रेम शंकर ध्रुव तथा प्राचार्य गण किशोर कुमार साहू चंद्रसेन पाटले मनोज कुमार शांडिल्य व्याख्याता मातादीन साहू आशीष तिवारी रामेश्वर साहू योगेंद्र सोनवानी श्रीमती वंजुला टंडन श्रीमती प्रेमलता साहू शिक्षक अरविंद मिश्रा भीजराम वर्मा अनिल पांडेय गिरधर कोशले संतोष कुर्रे संतोष कुमार कश्यप हेमंत साहू मनोज साहू चिंतामणी साहू त्रिलोक ध्रुव श्रीमती प्रियंका ध्रुव महेंद्र कुमार राय श्रीमती बसंती साहू श्रीमती शालिनी बाजपेई कस्तूरी वर्मा दूलेश साहू रामचंद्र श्रीवास विनोद वर्मा देवेन्द्र वर्मा नवरंगे सर पूर्व संकुल समन्वयक अरुण कुमार साहू एवं समन्वयक मनोज कुमार साहू सुशील कुमार सोनवानी ने खुशी एवं प्रसन्नता व्यक्त की तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।











