बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
प्रगति छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के केंद्रीय पदाधिकारी का निर्वाचन 29 जून को रायपुर में संपन्न हुआ। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोसले निर्वाचित हुए वही मोहन बंजारे प्रदेश महासचिव के पद पर भारी मतों से विजय दर्ज किए। कोसले पैनल की सभी प्रत्याशियों ने भारी मतों से विजय दर्ज किए। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 1442 मतदाताओं में 1156 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश पदाधिकारियों के चुनाव में भारी उत्साह दिखा।प्रदेश के कोने कोने से मतदान करने पहुँचे मतदाता।प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन प्रत्याशी जिसमें एल.एल. कोशले दयानंद कोसले एवं विनोद भारती थे। एल एल कोशले को 833 मत दयानंद कोशले को 8 मत तथा विनोद भारती को 268 मत प्राप्त हुए। तीनों प्रत्याशियों में से एल.एल. कोशले ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर विजय हासिल की और उन्हें समाज का नवीन प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए हुएं चुनाव में चार उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें डॉ. दिनेश लाल जांगड़े रेशम घृतलहरे एवं सूरज प्रसाद घृतलहरे उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। महासचिव और प्रवक्ता के एक एक पद के लिए सीधा मुकाबला हुआ जिसमें महासचिव पद पर मोहन बंजारे ने रघुनाथ भारद्वाज को 606 मतों से हराकर जीत दर्ज की। वही प्रवक्ता पद पर पी.एल. कोसरिया निर्वाचित हुए। साथ ही कोशले पैनल के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए जिसमें महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला सोनवानी कोषाध्यक्ष श्यामजी टांडे सहसचिव दिनेश बंजारे एवं मीडिया प्रभारी पद पर लक्ष्मीकांत कोसरिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी के 15 सदस्य भी निर्विरोध चुने गए। जिसमें गणेश प्रसाद बघेल गुलाब दास टंडन डमरु मनहर नोहर सिंह धिरही एस.आर. बंजारे भुवन दास जांगड़े यादराम हिरवानी विजय टंडन विरेन्द्र अजगल्ले श्याम लाल सितारे सत्येंद्र खुंटे संतु बांधे तथा महिला वर्ग से द्रौपदी जोशी निशा ओग्रे और रजनी डांडे शामिल हैं। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोशले ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप सहयोग प्रदान करने वाले देवतुल्य मतदाताओं एवं समाज के पदाधिकारियों सहित मुख्य निर्वाचन अधिकारी के एल रवि सहायक निर्वाचन अधिकारी एस आर बंजारे एवं कोसरिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सबको साथ लेकर समाज हित बेहतर काम करने की बात कही।