Thursday, February 12, 2026
khabreaaptak.com
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • सामाजिक
  • हेल्थ
  • Contact us
No Result
View All Result
khabreaaptak.com
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • सामाजिक
  • हेल्थ
  • Contact us
No Result
View All Result
khabreaaptak.com
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

नगर पंचायत लवन की जनता कराह रही पानी पानी को …………?

khabre Aap Tak by khabre Aap Tak
30 March 2025
in छत्तीसगढ़
0
नगर पंचायत लवन की जनता कराह रही पानी पानी को …………?
0
SHARES
190
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

बगबुड़ा में पांच दिवसीय सतनाम सतग्रंथ का आयोजन

न्योता भोज का आयोजन कराकर बच्चों के साथ  बांटी जा सकती है खुशियां – राजेन्द्र टण्डन

गरीब किसान के विकास के लिए बनाया उत्तम बजट है – नंदकुमार वर्मा

20 साल से समस्या यथावत, हर दो माह बाद समस्या जस की तस
आखिर कब मिलेगी नगरवासियों को पानी की समस्या से निजात
 बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
केन्द्र सरकार द्वारा हर घर नल योजना का शुभारंभ किया गया है। जल जीवन मिशन योजना के माध्यम से देश के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पानी पहुंच सके। जिसके लिए सरकार द्वारा प्रत्येक घर तक नल का कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि प्रत्येक घर तक साफ स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके। लेकिन नगर पंचायत लवन में नल-जल योजना का बुरा हाल है। वगित 20 साल से समस्या यथावत बनी हुई है, हर दो माह बाद समस्या जस की तस हो जाती है। यहा की जनता पानी की विकराल समस्या से जूझ रहा है, यहा पेयजल के लिए करोड़ो रूपए खर्च करने के बावजूद भी नगर वासियों को सुचारू रूप से पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। लवन नगर में विगत एक सप्ताह से पानी भयंकर समस्या बनी हुई है। ज्यादातर नलों में पानी नहीं आने के कारण नगर वासियों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। विदित हो कि शासन द्वारा करोडों रूपया खर्च कर फिल्टर प्लांट तो बना दिया गया है, लेकिन फिल्टर प्लांट में सुचारू रूप से पानी सप्लाई नहीं होने के कारण नगरवासियों को पेयजल के लिए वंचित होना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि इस फिल्टर प्लांट में पंडरिया पम्प एक सप्ताह से बंद है। जानकारी के अनुसार जल स्तर नीचे चला गया है पंडरिया एनिकट का गेट का मरम्मत कार्य चल रहा है, इस वजह से गेट खोल दिया गया है। इसकी वजह से इंटेकवेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पानी नहीं पहुंचने पर पंडरिया इंटेकवेल बंद है। पंडरिया इंटेकवेल से फिल्टर प्लाट लवन तक पानी पहुंचने पर पूरे नगरवासियों को पानी की सप्लाई होती है। फिलहाल एक सप्ताह से पानी सप्लाई बाधित है, तब से लवन नगर में पानी की विकराल समस्या बनी हुई है। हालांकि नगर पंचायत टैंकरो के माध्यम से पानी आपूर्ति कर रही है, लेकिन आबादी अधिक होने पर टैंकर का पानी भी पूर्ति कर पाने में असफल साबित हो रहा है।
नगर पंचायत लवन में इन जगहों से होती है पानी सप्लाई
बुढ़ा तालाब पम्प से वार्ड क्र. 7,8, 9, 10, 11 एवं वार्ड 05 के कुछ जगहों पर पानी सप्लाई होती है। वही,  बूढा तालाब के दूसरे पम्प से वार्ड क्र 12, 14, 15, 02 इसी तरह डोंगरीडीह महानदी से वार्ड क्र. 04, 06, 01 एवं वार्ड क्र 5 के कुछ हिस्सों पर तथा नगर पंचायत के बोर से वार्ड क्र 13 एवं 14 में पानी आपूर्ति होती है।
इन वार्डो में पानी सप्लाई है बंद
वार्ड क्र. 01, 02, 03 मेन रोड एवं कोरदा, मरदा रोड में पानी सप्लाई नहीं हो रही है। इसके अतिरिक्त लवन नगर के अधिकतर वार्डो में पानी सप्लाई बाधित है, साथ ही डोंगरीडीह महानदी का पाईप लाईन लिकेज है, जिसकी जगह पर 110 मीटर तक नया पाईप लाईन विस्तारीकरण हो रहा है। विस्तारीकरण मेें एक-दो दिन का समय लगने की जानकारी बताई गई। वही, नगर पंचायत लवन के द्वारा 3 टैंकरो के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन वार्ड में भीषण पानी की समस्या होने की वजह से वार्डवासी पानी को लेकर तू-तू मै-मैं हो रहे है। सभी लोगों को टैंकर से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।
इस संबंध में नगर पंचायत लवन के अध्यक्ष से उसके मोबाईल पर बार-बार सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाईल रिसीव नहीं करने पर सम्पर्कं नहीं हो पाया।
क्या कहते है सीएमओ
पंडरिया का जल स्तर काफ़ी नीचे चला गया है। इस वजह से लवन में पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा है। वही, डोंगरीडीह महानदी से आने वाला पाइप लीकेज हो गया है, और उक्त जगह पर वर्तमान में आबादी बस गई है, इसलिए नया पाइप लाइन विस्तारीकरण का कार्य हो रहा है, कल से पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
प्रणव प्रवेश प्रधान, सीएमओ
नगर पंचायत लवन
क्या कहते है नगर पंचायत उपाध्यक्ष
पंडरिया का जल स्तर काफभ् नीचे चल दिया है, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से नदी में जल छोडने की मांग किया गया ताकि पानी इंटेकवेल तक पहुंचे। इंटेकवेल तक पानी पहुंचने पर पानी सप्लाई शुरू हो जायेगा। वही डोंगरीडीह महानदी के लिए 20-25 वर्ष पहले पाईप लाईन विस्तारीकरण किया गया था। अभी वर्तमान में आबादी बस गई है। पाईप लाईन लिकेज हो गया है। पाईप लाईन नया विस्तारीकरण के लिए नया टेंडर हो गया है, जल्द ही विस्तारीकरण होने पर पानी पहुंचने लगेगा।
नरेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष
नगर पंचायत लवन
Previous Post

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत पुराण कथा यज्ञ का हुआ शुभारंभ 

Next Post

नरवाई जलाने पर प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई 

khabre Aap Tak

khabre Aap Tak

Related Posts

बगबुड़ा में पांच दिवसीय सतनाम सतग्रंथ का आयोजन
छत्तीसगढ़

बगबुड़ा में पांच दिवसीय सतनाम सतग्रंथ का आयोजन

by khabre Aap Tak
1 February 2026
न्योता भोज का आयोजन कराकर बच्चों के साथ  बांटी जा सकती है खुशियां – राजेन्द्र टण्डन
छत्तीसगढ़

न्योता भोज का आयोजन कराकर बच्चों के साथ  बांटी जा सकती है खुशियां – राजेन्द्र टण्डन

by khabre Aap Tak
1 February 2026
गरीब किसान के विकास के लिए बनाया उत्तम बजट है – नंदकुमार वर्मा
छत्तीसगढ़

गरीब किसान के विकास के लिए बनाया उत्तम बजट है – नंदकुमार वर्मा

by khabre Aap Tak
1 February 2026
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 27 हजार क्वींटल कम हुई धान की खरीदी
छत्तीसगढ़

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 27 हजार क्वींटल कम हुई धान की खरीदी

by khabre Aap Tak
31 January 2026
देवांगन समाज ने किया दहेज मुक्त आदर्श विवाह की मिसाल पेश 
छत्तीसगढ़

देवांगन समाज ने किया दहेज मुक्त आदर्श विवाह की मिसाल पेश 

by khabre Aap Tak
31 January 2026
Next Post
नरवाई जलाने पर प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई 

नरवाई जलाने पर प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ ख़बरें

न्योता भोज का आयोजन कराकर बच्चों के साथ  बांटी जा सकती है खुशियां – राजेन्द्र टण्डन

गरीब किसान के विकास के लिए बनाया उत्तम बजट है – नंदकुमार वर्मा

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 27 हजार क्वींटल कम हुई धान की खरीदी

देवांगन समाज ने किया दहेज मुक्त आदर्श विवाह की मिसाल पेश 

आदतन तीन बदमाश युवकों की रैली निकालकर भेजा जेल

राजनीति ख़बरें

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ रही भूंसे से भरा ओवरलोड वाहन, बैलेंस बिगडने से हो सकता है हादसा

khabreaaptak.com

Fagulal Ratre

Viil, korda, post- lawan, dist balauda bazar pin 493526

Mobile: 7354797979, 9977329502
Email: fagulawan@gmail.com

Recent News

बगबुड़ा में पांच दिवसीय सतनाम सतग्रंथ का आयोजन

बगबुड़ा में पांच दिवसीय सतनाम सतग्रंथ का आयोजन

1 February 2026
न्योता भोज का आयोजन कराकर बच्चों के साथ  बांटी जा सकती है खुशियां – राजेन्द्र टण्डन

न्योता भोज का आयोजन कराकर बच्चों के साथ  बांटी जा सकती है खुशियां – राजेन्द्र टण्डन

1 February 2026
गरीब किसान के विकास के लिए बनाया उत्तम बजट है – नंदकुमार वर्मा

गरीब किसान के विकास के लिए बनाया उत्तम बजट है – नंदकुमार वर्मा

1 February 2026
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 27 हजार क्वींटल कम हुई धान की खरीदी

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 27 हजार क्वींटल कम हुई धान की खरीदी

31 January 2026
देवांगन समाज ने किया दहेज मुक्त आदर्श विवाह की मिसाल पेश 

देवांगन समाज ने किया दहेज मुक्त आदर्श विवाह की मिसाल पेश 

31 January 2026

Calendar

February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

Copyright © 2023 - KhabreAapTak.com | All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • सामाजिक
  • हेल्थ
  • Contact us

Copyright © 2023 - KhabreAapTak.com | All Rights Reserved