बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो रही है। इसके लिए जिला सहकारी बैंक लवन के अंतर्गत आने वाले 12 समितियों में व्यापक तैयारी चल रही है। सभी केन्द्रों में बारदाना उपलब्ध करा दिया गया है। वही, सहकारी समिति कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल 13 नवम्बर को समाप्त हो गए है। उनकी कुछ जायज मांगों को शासन-प्रशासन के द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। जिसके बाद समिति कर्मचारी संघ वापस अपने काम पर लौट गए है और धान खरीदी की तैयारी भी शुरू कर दिए है। इस वर्ष धान की खरदी के लिए समितियों की ओर से कांटा बाट सत्यापन, बैनर पोस्टर, नमी मापक यंत्र का सत्यापन लिया गया है। इसके अतिरिक्त केन्द्रों में हेमाल की व्यवस्था भी कर ली गई है। वही, गत वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष खरीदी का लक्ष्य भी बढ़ गया है। समिति की ओर से खरीदी केन्द्रो के चारो तरफ घेराव कर सुरखित किया जा रहा है। खरीदी केन्द्रो की ओर से सुविधाओं का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खरीदी केन्द्रो तक वाहनों के आने जाने के लिए रास्ता को भी दुरूस्त किया जा रहा है। साथ ही खरीदी केन्द्रो में स्टेक करने के लिए धान भुंसी भरकर जमीन में बिछाया जा रहा है, फड़ में बिजली, पानी, कम्प्यूटर आर्द्रता मापी यंत्र लगाया जा रहा है। सभी धान खरीदी केन्द्रो में नया बारदाना पहुंच चूका है। लवन शाखा के 12 समितियों में 14 हजार 4 सौ 33 किसानों के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बेची जायेगी। पिछले वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
क्या कहते है प्रभारी शाखा प्रबंधक
लवन शाखा के अंतर्गत् आने वाले 15 उपार्जन केन्द्रो में धान खरीदी की प्रारंभिक तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी केन्द्रो में बरदाना भी पहुंच गया है। कांट बाटों का सत्यापन भी पूरा हो गया है। इलेक्ट्रानिक मशीन भी पहुंच गया है। इस वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
गिरधारी ध्रुव, प्रभारी शाखा प्रबंधक
जिला सहकारी बैंक लवन