बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिचिरदा में चन्द्रयान 3 की सफल लैंडिग की प्रथम सालगिरह के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। बता दें कि वर्ष 2023 में 23 अगस्त को चंद्रयान-3 विक्रम लेंडर चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव में सफलतापूर्वक उतारा गया था। जिसको लेकर भारत में अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इसके संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों में निर्देश जारी किये थे। जिसके परिपालन में स्कूलों में अंतरिक्ष दिवस मनाकर स्कूली छात्र-छात्राओं को इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर शाला के प्रधान पाठक भीजराम वर्मा ने बच्चों को आकर्षक माँडल व प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा चँद्रयान 3 का प्रक्षेपण बताया गया। जिसे देखकर बच्चे काफ़ी उत्साहित थे।
इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक भीजराम वर्मा सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।