निकली गई भव्य शोभायात्रा
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
लवन नगर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर में सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा यह शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह नगरवासियों ने शोभायात्रा का स्वागत भी किया। भगवान परशुराम जयंती पर शुक्रवार अक्षय तृतीया को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्व ब्राह्मण समाज ने भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। यह शोभायात्रा मां महामाया मंदिर प्रांगण से बाजे गाजे के साथ भव्य रूप से निकाली गई। साथ ही भगवान परशुराम अवतार की झांकी सजाई गई। शोभायात्रा महामाया मंदिर से निकलकर बाजार चौक, मुख्य मार्ग, बस स्टैंड, तहसील चौक, मुख्य मार्ग में होते हुए मां महामाया मंदिर में सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में धार्मिक गीतों की धुन पर उत्साही नौजवान थिरकते चल रहे थे। भगवान परशुराम जी की विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया साथ ही समाज की एक जुटता पर विशेष बल दिया और सामाजिक बुराइयों से दूर रहने अपील की वही शोभायात्रा समापन के बाद सर्व ब्राम्हण समाज के लोगो द्वारा पूजा आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों के द्वारा भगवान परशुराम के अवतार के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर शोभायात्रा में सिद्धनाथ पांडे, रामेश्वर पांडे, संतोष कुमार पांडे, राजेश कुमार पांडे, सूर्य प्रकाश पांडे, अनिल कुमार पांडे, द्वारिका प्रसाद पांडे, संजय बाजपेई, नंदकिशोर वाजपेई, अजय बाजपेई, अभिषेक पांडे, आशीष तिवारी, राजेंद्र पांडे, अनूप पांडे, अनुराग पांडे, रमाकांत अवस्थी, अरविंद मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, मृत्युंजय पांडे, सतीश पांडे, दिलचंद तिवारी, दुर्गेश तिवारी, प्रदीप पांडे, प्रभाकर मिश्रा बलौदा बाजार से आए संतोष तिवारी जनपद सदस्य आर्यन शुक्ला, प्रशांत पांडे, पंकज मिश्रा, अमर मिश्रा, नवीन प्रकाश पांडे, ज्ञान प्रकाश पांडे, संजय पांडेय, राजेश पांडे, दिघरण पांडे, रामाधार तिवारी, रामकुमार पांडे, शरद पांडे, सुधीर तिवारी, सुनील तिवारी, गौरव पांडे, सौरभ पांडे, केशव मिश्रा, संजय राव काले, शुभम द्विवेदी, हिमांशु पांडे, नन्हे उपाध्यक्ष अखिलेश जोशी, मूलचंद उपाध्याय मोतीलाल पांडे, अखिल पांडे, पीयूष पांडे, ईशान बाजपेई, मृत्युंजय तिवारी, अभय तिवारी, अभिनय तिवारी, शरद पांडे, आनंद दिक्षित, सीता प्रसाद वर्मा, मनहरण वर्मा, चतुर वर्मा आदि लोग शामिल हुए।