बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
पीछले एक सप्ताह से लगातार गर्मी में इज़ाफा हो रहा है। जैसे जैसे मार्च का महीना बीत रहा है, वैसे ही गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरु कर दिया है।
आधे मार्च से तेज गर्मी का एहसास शुरू हो गया है। अप्रैल में तापमान बढ़ने की संभावना भी बढ़ गई है। इससे लोगों को बचाने के लिए डाॅक्टरो ने सलाह भी जारी किये है। लवन सीएचएसी में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. नवदीप बांधे का कहना है कि सीधी धूप से बचें मुंह पर कपड़ा बांधकर ही घर से बाहर निकले। घर के अन्दर भी हवादार स्थान पर समय बिताए। ऐसा करने से लू से बचा जा सकता है। क्योंकि लू का सही समय पर ईलाज नहीं होने से मौत भी हो सकती है।
शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री पर रहा। इससे पहले गुरूवार को तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया था। सुबह से ही गर्म हवाएं चल रही है। डाॅ. बांधे का कहना है कि नगर सहित गांवो में लू लगने से व्यक्ति किस तरह से बीमार हो सकता है। लोगों को लू लगने से बचने के तरीके बताए। साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दें। साथ ही लोगों को बताएं कि सबसे ज्यादा शिशु, गर्भवती, और अधिक उम्र वाले लोगों को लू लगती है।
डाॅ. बांधे ने आगे बताया कि सीधी धूप से बचे। घर में हवादार स्थान पर रहे। पंखे का उपयोग करेे एवं तेज गर्मी होने पर ठंडे पानी से नहाएं। हल्के रंग व ढीले कपड़े पहने। घर से बाहर निकले तो सिर ढंककर रखे। भोजन करके और घर का पानी पीकर ही घर से बाहर निकले। फल व सब्जी खाएं जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा रहे। शिशुओं और गर्भवतियों का ज्यादा ध्यान रखे। गर्मी के मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। ज्यादा मसालेदार व बासी भोजन खाने से परहेज करना चाहिए। गर्मियों के समय में दही नियमित रूप से लेने से शरीर का तापमान काबू रखने में मदद मिलती है। दही खाने से पेट भी सही रहता है। इस समय में दही से बनी चीजें स्वास्थ के लिए काफी अच्छी रहती है। गर्मियों के दिनों में शरीर में पानी की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में छाछ पानी की कमी को पूरा करते हुए जायका देता है, उससे मन अच्छा हो जाता है। छाछ पीने से देर तक ताजगी का अहसास रहता है। गर्मी के दिनों में धूप के समय बिल्कुल ही ना निकले। जरूरी काम होने पर ही निकले। फलों का सेवन करने से पहले अच्छे से धो ले फिर खाए। धूप से आने के बाद तुरंत पानी या पंखे ना ले। इस वर्ष गर्मी अधिक पड़ने की संभावना लग रही है, इसलिए सावधान रहे। अपने शरीर का ख्याल रखें।