लगातार हो रही बेमौसम बारिश से जन जीवन हुआ अस्त-व्यस्त
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
विगत तीन चार दिनों से लगातार हो रही हल्की बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वही, मौसम में भी खासा ठंडक हो गई है। मंगलवार की सुबह से हो रही बारिश से लोगों का दिनचर्या प्रभावित रहा। जल जमाव की वजह से लोगों खासी परेशानियां का सामना करना पड़ा। हल्की-हल्की बारिश ने लोगों को घरो में कैद कर दिया। मौसम में परिवर्तन हुए चार से पांच दिन हो गए है। सोमवार को मौसम साफ रहा। लेकिन मंगलवार की सुबह से ही आसमान में बदली छाने के बाद से बुंदाबांदी पानी बरस रहा है, ठंड के दिनों में इस बेमौसम बारिश ने लोगा का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। रिमझिम बारिश से लोगों की दिनचर्चा प्रभावित रहा। आलम यह था कि लोग अपने घरों से निकल नहीं पा रहे थे। वही, नौकरीपेशा करने वाले लोगों को मजबूरन घर से निकलना पड़ा। बच्चे, बुजूर्ग और महिलाएं घरो में ही कैद रहे।
उल्लेखनीय है की मंगलवार की सुबह से हल्की बारिश होने के बाद से पूरे दिन तक मंगलवार को हुई रूक-रूककर बारिश ने एक बार फिर समर्थन मूल्य में की जा रही धान खरीदी को प्रभावित किया है। समर्थन मूल्य में धान खरीदी 1 नवंबर 2023 से चल रही है। अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 तक है। महज़ 8 दिन का समय शेष है। इसमें केवल 4 दिन ही धान की खरीदी होना है, बाकी 4 दिन शासकीय छुट्टी में निकल जायेगा। सभी किसानों का धान 31 जनवरी तक खरीदी कर पाना चुनौती साबित हो रही है। किसानों ने शासन से समय बढ़ाने की मांग किए है। वही, इसके पहले विगत चार पांच दिनो से बारिश की वजह से इस तरह के हालात बन चूके है, उस समय 2-3 दिनों तक धान खरीदी प्रभावित रही थी। बारिश की वजह से मंगलवार को किसी भी धान खरीदी केन्द्रो में धान की खरीदी नही हो पाई। एक ओर उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी बंद रही वही दूसरी ओर धान का परिवहन भी प्रभावित रहा। वही, समिति कर्मियो के द्वारा समितियों में रखे धान को बचाने के लिए तमाम तरह के जतन और प्रयास किये जा रहे है। धान खरीदी बंद होने में लगभग 8 दिन का समय बाकी है। इस दौरान धान की खरीदी और उनका रखरखाव को समिति कर्मियों को काफी अधिक परेशान होना पड़ रहा है। एक ओर जहां खरीदे गए धान को बचाना समिति कर्मियों के लिए चुनौती बनी हुई है, दूसरी ओर उन किसानो के सामने भी यह परेशानी दिन-ब -दिन बढ़ती जा रही है। जिन किसानों को समिति में धान बेचने के लिए टोकन दिया जा चूका था, किन्तु मौसम के चलते धान की खरीदी नही हो पाई है। अब उन किसानो को समिति के द्वारा फिर से नए दिन का टोकन दिया जाएगा। तब कही धान की खरीदी हो पाएगी। बहरहाल किसानों को एक बार फिर समिति का चक्कर लगाना पडेगा तभी धान बिक पायेगी। लवन सोसायटी के अन्तर्गत 15 उपार्जन केन्द्रो में लगभग 90 प्रतिशत तक धान की खरीदी की जा चूकी है। उपार्जन केन्द्रो में रखे धान को समिति कर्मचारियों के द्वारा तिरपाल से ढंककर पूरी तरह से सुरक्षित रख लिया गया है। अचानक हुई बेमौसम बारिश की वजह से धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी प्रभावित हो गई है। मौसम खुलने के बाद ही खरीदी केन्द्रो में धान की खरीदी शुरू की जाएगी।
इनका कहना है
जिला सहकारी बैंक शाखा लवन के शाखा प्रबंधक शिव कुमार साहू ने बताया कि लवन सोसायटी के अन्तर्गत आने वाले 15 उपार्जन केन्द्रों में धान को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल से पूरी तरह ढककर सुरक्षित रख लिया गया है। मौसम खुलने के बाद फिर से धान खरीदी शुरू की जाएगी।
शिव कुमार साहू, शाखा प्रबंधक
जिला सहकारी बैंक, शाखा-लवन