बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
शासन की महत्कांक्षी योजना धान खरीदी है जिसके तहत किसान अपना धान समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पहुंचते है। लेकिन समर्थन मूल्य पर धान बेचने पहुंचे किसानों के साथ समिति प्रबंधक के द्वारा दुर्व्यवहार व मनमानी किया जाता है, जिसके चलते किसान काफी परेशान है। एक तरफ किसानों के हित के लिए धान खरीदी केन्द्र खोले गए है, ताकि किसान अपना धान सही समय पर समर्थन मूल्य पर बेच सके। लेकिन समिति प्रबंधक की मनमानी के चलते किसान काफी परेशान है। सुबह 7 बजे खरीदी केन्द्र का गेट खोले जाना है, लेकिन 7.30 बजे तक समिति प्रबंधक के द्वारा गेट नहीं खोला गयाा। जिसके चलते वाहनों मे धान लेकर पहुंचे किसानों की लम्बी लाइन लग गई। किसानों ने गेट के सामने एकजुट होकर समिति प्रबंधक की मनमानी और दुर्व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर की गई। वही गेट नहीं खोले जाने की जानकारी भी किसानों के द्वारा हमारे इस प्रतिनिधि को दी गई।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत मुण्डा में धान खरीदी केन्द्र संचालित है। यहां मुंडा के अलावा कोलिहा सर्वाडीह चिरपोटा खम्हारडीह ढनढनी के किसान धान बेचने आते हैं जिसमे 1013 किसान है। मुण्डा धान खरीदी केन्द्र में समिति प्रबंधक शेखर साहू है। लेकिन शेखर साहू के कार्य व्यवहार से कृषक गण काफी परेशान है। बुधवार की सुबह 7 बजे से पहले किसान पहुंचे तो निर्धारित समय 7 बजे के बाद भी गेट नहीं खोला गया। जिसके चलते धान बेचने पहुंचे किसानों के वाहनों की लम्बी कतारे लग गई। किसानों के द्वारा गेट खोलने के लिए बोलने पर समिति प्रबंधक साहू के द्वारा पुलिस बुलाने की धमकी दी गई। जिससे आक्रोशित किसानों के द्वारा हल्ला करते हुए समिति प्रबंधक पर जमकर भड़ास निकाली गई। पिकअप वाहन से धान लेकर आए किसान मुंडा के किसान सुधीर पाण्डेय ने बताया कि समिति प्रबंधक शेखर साहू के द्वारा हमेशा ही किसानों के साथ दुव्र्यवहार किया जाता है। उसके दुव्र्यवहार और मनमानी से मुण्डा के कृषकगण काफी परेशान है। उनके द्वारा पूर्व में भी मनमानी किया जा चूका है, जिसके संबंध में उच्चाधिकारियों को शिकायत भी किया जा चूका है, लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के द्वारा कार्यवाही नहीं किया गया। इसके चलते लापरवाह शेखर साहू का हौसला बुलंद हो गया है, कभी भी कोई भी किसान से बहस करते हुए भीड़ जाते है, जबकि उसे किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए समिति के द्वारा रखा गया है। बुधवार की सुबह किसानों के द्वारा विरोध प्रदर्शन के बाद साढ़े 7 बजे के बाद मनमानी पूर्वक गेट को खोला गया।
इस संबंध में मुंडा के कृषक सुधीर पांडे ने कहा कि समिति प्रबंधक शेखर साहू के द्वारा हमेशा किसानों के प्रति दुर्व्यवहार किया जाता है ठीक से बात नहीं करते हैं। वाहनों की लंबी कतार लग जाने के बाद गेट खोलने के लिए बोलने पुलिस बुलाने की धमकी दी गई। किसानों से दुर्व्यवहार करने वाले समिति प्रबंधक को यहां से हटाने कलेक्टर और मंत्री से मांग करेंगे।
क्या कहते है समिति प्रबंधक
मेरा तबियत खराब था, इसलिए लेट से आया हॅू। गलती हुआ है, भविष्य में गलती नहीं होगा।
शेखर साहू, समिति प्रबंधक
समिति मुण्डा
क्या कहते है सुपरवाइजर
किसानों के साथ दुव्र्यवहार करना गलत है, किसानों से अच्छे व्यवहार करने के लिए बोला जायेगा।
गिरधारी ध्रुव, सुपरवाजर
जिला सहकारी बैंक लवन