बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए महज 2 दिन ही शेष रह गए है। जिला सहकारी बैंक लवन की शाखा के अंतर्गत 15 उपार्जन केन्द्र आते है। इनमें से 500 किसान अब तक धान बेचने नहीं पहुंचे है, उनके लिए केवल 2 दिन का समय ही बच गया है। वही, इन 15 उपार्जन केन्द्रो में 33 हजार 287 क्वींटल धान की खरीदी विगत 2 दिनों में ही करना है, ऐसे में समिति के कर्मचारियों के किसी चुनौती से कम नहीं रहेगा। समितियों के द्वारा खरीदी किये गये उपार्जित धान का परिवहन रोजाना नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से केन्द्रो में धान जाम हो गया है।
उल्लेखनीय है कि जिला सहकारी बैंक लवन की शाखा के अंतर्गत 15 उपार्जन केन्द्र आते है। यहंा 14 हजार 433 किसान पंजीकृत है, जिनमें 13 हजार 941 किसान ही 29 जनवरी तक धान बेच पाये है, शेष 492 किसान अभी तक धान नहीं बेच पाये है। इस वर्ष 14 नवम्बर से धान की खरीदी चल रही है। शासन के नियमानुसार 31 जनवरी तक धान की खरीदी होनी है। लेकिन शासन-प्रशासन के द्वारा पर्याप्त समय दिये जाने के बाद भी आखिर किस वजह से किसान धान नहीं बेच पाये है ? समिति के कर्मचारियों को इसकी जांच करनी चाहिए। फर्जी धान खरीदी पर रोक लगानी चाहिए। अधिकांश किसानों के द्वारा अपने निर्धारित धान रकबा से अधिक धान आखिर कहंा से ला रहे है, कुछ किसान बिचौलिये से धान खरीदी कर धान बेच रहे है। वही, इस वित्तीय वर्ष 7 लाख 49 हजार 508 क्वींटल धान की खरीदी की जानी है जिनमें से 7 लाख 16 हजार 221 क्वींटल धान की खरीदी कर लिया गया है, शेष 33 हजार 287 क्वींटल धान की खरीदी करना शेष है, जिसे 2 दिनों में खरीदी करना है। वही, खरीदी किये गये धान में से 4 लाख 69 हजार 538 क्वींटल धान का परिवहन हो चूका है, तथा 2 लाख 46 हजार 683 क्वींटल धान का परिवहन अब तक नहीं हुआ है। परिवहन की स्थिति की ओर नजर डाले तो डोंगरीडीह में 15 हजार 273 क्वींटल, कोरदा में 11 हजार 921 क्वींटल, करदा में 18 हजार 293 क्वींटल, बरदा में 27 हजार 474 क्वींटल, खैरा में 20 हजार 321 क्वींटल, सिरियाडीह में 17 हजार 829 क्वींटल, मरदा में 12361 क्वींटल, कोयदा में 10 हजार 385 क्वींटल, कोयदा में 11 हजार 91 क्वींटल, कोहरौद में 9 हजार 30 क्वींटल, धाराशिव में 2850 क्वींटल, भालूकोना में 12 हजार 467 क्वींटल, मुण्डा में 16 हजार 793 क्वींटल, लवन में 26 हजार 793 क्वींटल अहिल्दा में 9109 क्वींटल का परिवहन करना शेष है। सही समय में धान का उठाव नहीं होने से सूखत की समस्या आ रही है। वहीं, अब तक 93 प्रतिशत तक धान की खरीदी कर लिया गया है, शेष 2 दिनों में बचे हुए किसानों का धान की खरीदी कर पाना समिति प्रबंधकों के लिए चुनौती साबित हो रहा है।
क्या कहते हैं शाखा प्रबंधक
समर्थन मूल्य में धान की खरीदी के लिए केवल 2 दिन का समय ही रह गया है। 13 हजार 941 किसानों से 6 लाख 65 हजार 990 क्वींटल धान की खरीदी कर लिया गया है। शेष बचे हुए किसानों के द्वारा विगत 2 दिनों में धान बेचा जायेगा। जल्द से जल्द धान का उठाव के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
गिरधारी लाल ध्रुव, शाखा प्रबंधक
जिला सहकारी बैंक लवन, शाखा-लवन