बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने जिले में महत्वाकांक्षी योजना समाधान सेल प्रारंभ किया गया है। जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान सेल के जरिए मिल रहा है। समाधान सेल के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है। इसी तारतम्य में 12 मार्च को समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना लवन पुलिस टीम द्वारा ग्राम कारी में घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचियों से 03 अलग-अलग मामलों में 28,000 कीमत मूल्य का 140 लीटर हांथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। आरोपियों शंकर पुरैना अखिलेश डहरिया एवं परमेश्वर डहरिया के विरुद्ध थाना लवन में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है।











